
मैनपुरी, 5 जून . Samajwadi Party की सांसद डिंपल यादव ने गाजीपुर एनकाउंटर को लेकर Friday को Government और Police की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर Police आरोपी को गिरफ्तार कर सकती थी तो फिर एनकाउंटर की जरूरत क्यों पड़ी? उनके मुताबिक, यह पूरा मामला कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
डिंपल यादव ने आगे कहा कि Samajwadi Party लगातार युवाओं के मुद्दों के साथ खड़ी है और हर मंच पर उनकी आवाज उठाती रही है. उन्होंने दावा किया कि आज देश और प्रदेश में युवाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में.
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नीट और सीबीएसई जैसी परीक्षाओं को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि छात्रों पर बढ़ते दबाव, परीक्षा प्रणाली की खामियां और नतीजों की अनिश्चितता के कारण कई बार मानसिक तनाव की स्थिति बनती है, जो बेहद गंभीर विषय है. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों और उनके अभिभावकों की समस्याओं को Government गंभीरता से नहीं ले रही है.
डिंपल यादव ने रोजगार के मुद्दे पर भी Government को घेरा और कहा कि युवाओं के लिए पर्याप्त अवसर नहीं हैं. उनके अनुसार न तो स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं और न ही शिक्षा व्यवस्थाएं मजबूत हैं.
ग्रामीण इलाकों में स्कूलों की स्थिति और दूरी को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि कई जगहों पर बच्चों को पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जो व्यावहारिक रूप से कठिन है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने में लगी है और वास्तविक मुद्दों पर काम नहीं कर रही है. उनका कहना है कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था में कई कमियां हैं.
उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को उनका अधिकार मिलना चाहिए. उनके अनुसार कई जगहों पर संसाधनों और अवसरों का असमान वितरण देखने को मिलता है, जिसे सुधारने की जरूरत है.
डिंपल यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार वोट है और जनता को अपने अधिकारों के लिए सही निर्णय लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार, अन्याय और गलत नीतियों से मुक्ति चाहिए तो जनता को मतदान के माध्यम से अपनी आवाज मजबूत करनी होगी.
–
पीआईएम/डीकेपी
Skip to content