
चंडीगढ़, 16 अगस्त . पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Police प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की कथित आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया. Police ने 690 ग्राम वजन का एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बॉक्स बरामद किया है. यह सामान मोम से लिपटे एक पैकेट में रखा हुआ था.
पंजाब के Police महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने Sunday को बताया कि यह बरामदगी Saturday और Sunday की दरम्यानी रात की गई. बरामद विस्फोटक सामग्री को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संभाला गया और बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया.
डीजीपी ने कहा कि अमृतसर ग्रामीण Police ने राष्ट्रविरोधी तत्वों की साजिश को विफल करते हुए सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरे को टाल दिया है. उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है और साजिश के पीछे शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.
अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहले ही चेकिंग प्वाइंट बढ़ा दिए गए थे और सरकारी प्रतिष्ठानों की निगरानी भी कड़ी कर दी गई थी.
उन्होंने बताया कि 15-16 अगस्त की रात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) कुलबीर सिंह रात में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान गग्गोमहल Police चौकी के अधिकार क्षेत्र में उन्हें काले रंग का मोम से लिपटा एक संदिग्ध पैकेट पड़ा मिला.
पैकेट की जांच करने पर उसमें संदिग्ध आईईडी के साथ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बॉक्स मिला.
एसएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया. दस्ते ने विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया, जबकि अन्य सामान को Police ने कब्जे में ले लिया.
इस मामले में 16 अगस्त को अमृतसर ग्रामीण के रामदास थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत First Information Report दर्ज की गई है. Police साजिश के पीछे मौजूद लोगों का पता लगाने में जुटी है.
–
डीएससी
Skip to content