
Mumbai , 23 जुलाई . Bollywood Actor सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भले ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत को लेकर चर्चा में रहते हों, लेकिन इस बार वह एक सामाजिक मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने की वजह से सुर्खियों में हैं. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन और छात्रों के विरोध को लेकर इब्राहिम ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने social media के जरिए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
इब्राहिम अली खान ने social media अकाउंट पर तिरंगे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ”छात्रों और उनके परिवारों को इस तरह अशांति के बीच फंसा देखना बेहद दुखद है. सिर्फ पढ़ाई जारी रखने या शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने के लिए किसी को भी डर या अनिश्चितता का सामना नहीं करना चाहिए. हमारी अपनी-अपनी राय हो सकती है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि सभी सुरक्षित रहें, सबकी बात शांति से सुनी जाए और बिना किसी और नुकसान के इस स्थिति का समाधान निकले. इस मुश्किल समय से प्रभावित सभी लोगों के लिए मैं हिम्मत की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आगे का रास्ता सकारात्मक होगा. जय हिंद.”
इब्राहिम अली खान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई और कलाकारों ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रसूल पुकुट्टी ने जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर social media पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि दूसरे देशों में होने वाले ऐसे विरोध प्रदर्शन India से जुड़े नहीं हैं, लेकिन अब अपने ही देश में सामने आ रही तस्वीरें भी उतनी ही गंभीर नजर आती हैं.
रसूल पुकुट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ”जब अमेरिका के मिनेसोटा में आईसीई विरोध प्रदर्शन हुआ था, तब हमें लगा था कि वह हमारी समस्या नहीं है. लेकिन अब अपने ही देश के जंतर-मंतर की ओर देखिए. वहां की तस्वीरें काफी हद तक वैसी ही नजर आ रही हैं. मेरी प्यारे जेनजी, आपने खामोशी को हिम्मत में और हिम्मत को उम्मीद में बदल दिया है. आपका यह विरोध एक धड़कती हुई कविता की तरह है.”
तमिल फिल्म Actress दुशारा विजयन ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सड़कों पर खड़े छात्रों को देखकर उनका मन बेहद व्यथित है. हर पोस्टर के पीछे एक ऐसा छात्र है, जिसने अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत की है और ऐसे युवाओं को डर और बल प्रयोग का सामना करते देखना बेहद दुखद है.”
दुशारा ने कहा, ”हमारी Political सोच चाहे जो भी हो, लेकिन हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए जो अपने छात्रों की आवाज सुनना बंद कर दे. उनकी आवाज कोई खतरा नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि उम्मीद अभी भी जिंदा है. मैं सभी छात्रों की सुरक्षा और उनके सम्मान की कामना करती हूं. मेरा दिल उनके साथ है.”
Bollywood से कई सितारे छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं. आलिया भट्ट, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.
–
पीके/एबीएम
Skip to content