
Mumbai , 31 मई . Maharashtra के पिंपरी-चिंचवड इलाके में जहरीली शराब पीने की वजह से 11 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है. Union Minister रामदास अठावले ने इस घटना की निंदा की है.
पिंपरी-चिंचवड में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर Union Minister रामदास अठावले ने कहा कि किसी को नहीं पता कि अवैध देसी शराब कहां बनती है, उसमें कौन से रसायन मिलाए जाते हैं, या उसे कैसे तैयार किया जाता है. देश भर में ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी हैं और सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. यहां पुणे के पांच और फुगेवाड़ी और दापोड़ी इलाकों के 11 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 16 हो गई है. मेरा मानना है कि सभी अवैध शराब के अड्डों को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए… मैं इस घटना के बारे में Chief Minister से बात करूंगा. 16 मौतों का मतलब है कि 16 परिवार तबाह हो गए हैं.
Union Minister रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र Government के नियमों के अनुसार, आकस्मिक मृत्यु के मामलों में 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाता है. मैं भी इस दिशा में प्रयास करूंगा. हालांकि, ऐसी घटनाएं बिल्कुल नहीं होनी चाहिए.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई लोग शराब पीने के बाद अचानक बीमार पड़ने लगे और फिर एक के बाद एक मौतों का सिलसिला शुरू हो गया.
Police ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान योगेश वानखेड़े, राधेश्याम प्रजापति, मिरका सिंह और गुरु मंगल सिंह के रूप में हुई है. सभी आरोपियों को पिंपरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 जून तक Police हिरासत में भेज दिया गया है. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह जहरीली शराब कहां से आई और इसमें कौन-कौन शामिल हैं.
मृतक के परिवार का एक सदस्य ने से बातचीत में बताया, “उनके रिश्तेदार बाबा शेख और उनका दोस्त अकबर पठान अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे. परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी हालत इतनी गंभीर हो सकती है. जब बाबा शेख को तबीयत खराब हुई तो उन्हें लगा कि शायद यह सामान्य बीमारी होगी, लेकिन अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी थी और उनके पेट से लगभग एक लीटर शराब निकाली गई. डॉक्टरों ने भी शुरुआत में कुछ और कारण बताया, जिससे परिवार और भी उलझन में था. धीरे-धीरे हालात बिगड़ते गए और बाबा शेख की मौत हो गई.
–
एमएस/
Skip to content