‘आई लव मोहम्मद कहूंगा’ हिम्मत है तो मुझे फांसी दो: जियाउर्रहमान बर्क

संभल, 7 जून . उत्तर प्रदेश के संभल में सरकारी जमीन पर बनाई गई मुस्तफा कादरी मस्जिद के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर Saturday के बाद Sunday को भी जारी रहा. मस्जिद के बाकी हिस्सों को बुलडोज किया गया. प्रशासन की इस कार्रवाई पर Samajwadi Party के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नाराजगी जाहिर की है. मस्जिद परिसर से ‘आई लव मोहम्मद’ वाले पोस्टर और एक झंडा मिलने का दावा किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है.

Samajwadi Party से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने संभल में मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है.

Sunday को इस मामले को लेकर Samajwadi Party के सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर आप किस धारा के तहत केस दर्ज कर सकते हैं, मैं अपनी बात को दोहराता हूं कि मैं आई लव मोहम्मद कहता हूं, हिम्मत है तो मुझे फांसी दे दो.

उन्होंने कहा कि हरे रंग का झंडा हमारे मजहब से ताल्लुक रखता है. इसे आप Pakistan या फिर दूसरे देश से कैसे जोड़ सकते हैं? हरा झंडा Pakistan या बांग्लादेश का प्रतीक नहीं है, बल्कि ईद-मिलादुन्नबी जैसे धार्मिक अवसरों पर मुसलमानों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला धार्मिक झंडा है.

जियाउर्रहमान बर्क ने आरोप लगाया कि अधिकारी मुद्दे को भटकाने के लिए प्रोपेगैंडा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संभल में मस्जिद, मदरसे, कब्रिस्तान, ईदगाह और मजारों को लगातार टारगेट किया जा रहा है. यह भाजपा Government की नीति है, जो चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन करती है. उन्होंने कहा कि हमारा काम लोगों को बांटना नहीं है. हम सब एक हैं और भाजपा को हटाना चाहते हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गलत रिपोर्ट दर्ज की गई तो कोर्ट में चुनौती दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि सभी को एक साथ रहना चाहिए और हम भाजपा को हटाने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं, लेकिन कल संभल में जो हुआ, मैं उस कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं जो जल्दबाजी में और गलत ऑर्डर पर की गई. मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं.

सांसद ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जुल्म की इंतिहा हो गई. लाख कोशिशों, गुजारिशों और कानूनी प्रयासों के बावजूद सम्भल प्रशासन द्वारा कसेरवा गांव में मस्जिद को शहीद कर दिया गया. ऐसा महसूस होता है कि अधिकारियों द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर एक तय निशाने के साथ कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई कई गंभीर सवाल खड़े करती है. जब लोगों की फरियाद, कानूनी दलीलें भी न सुनी जाएं तो इंसाफ पर भरोसा कमजोर पड़ने लगता है. याद रखिए, India का संविधान किसी को भी कानून से ऊपर होने की इजाजत नहीं देता. यह मुल्क किसी व्यक्ति, दल या सत्ता की जागीर नहीं है. मस्जिद के शहीद किए जाने के बाद पूरे गांव में गम, दर्द और मातम का माहौल है. मां-बहनों की आंखें अश्कबार हैं, बच्चे सहमे हुए हैं और हर दिल इस मंजर को देखकर दुखी है. अगर किसी को यह लगता है कि ताकत के दम पर लोगों की आवाज दबा दी जाएगी, तो यह उसकी गलतफहमी है.

डीकेएम/डीकेपी