
Mumbai , 8 जुलाई . वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने देश की सुरक्षा का जिक्र करके केंद्र Government को घेरा. साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे नेता प्रतिपक्ष से उम्मीद है कि वो इस मुद्दे को उठाने का काम करेंगे.
उन्होंने Wednesday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अरूणाचल प्रदेश का एक संगठन है, जिसका नाम है ‘नाहा वेलेफेयर सोसाइटी’. इस संगठन ने राज्य के डिप्टी कमिश्नर को एक चिट्टी भेजी है. इस चिट्ठी में कहा गया है कि ताकसिंग इलाके में अपने जानवरों को लेकर आते थे, जिस पर पाबंदी लगाई गई है. अरूणाचल Government ने इस संबंध में केंद्र Government को पत्र भेजा है. केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी चिट्ठी भेजी गई है. आज तक गृह मंत्रालय या रक्षा मंत्रालय या फिर Prime Minister कार्यालय से, अभी तक इस संबंध में अरूणाचल प्रदेश Government को कोई आदेश नहीं दिया गया है.
उन्होंने कहा कि यह सवाल उभरकर सामने आता है कि केंद्र Government की ओर से जो बार-बार दावा किया जाता है, उसका रवैया चीन को लेकर कैसा रहेगा या अंत में डोनाल्ड ट्रंप कोई ऐलान करेंगे. मैं तमाम Political दलों के प्रमुखों से कहना चाहता हूं कि देश की सुरक्षा हमारे लिए प्रमुख विषय है. संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है. हमें पहले ही दिन से Government को घेरना होगा. हमें Government से सवाल करना होगा कि अरूणाचल प्रदेश की Government की ओर से जो रिपोर्ट भेजी गई है, उसे लेकर आपका क्या रूख है? अब कई लोग कहेंगे कि राम मंदिर चंदा विवाद का मामला भी सामने आया है. ऐसी स्थिति में संसद का सत्र चलना चाहिए. मैं कहूंगा कि यह घर का मामला है. इसे हम कभी भी निपटा सकते हैं. लेकिन, मैं जिस मुद्दे का जिक्र कर रहा हूं, वो देश की सुरक्षा का मुद्दा है. इसे उठाया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई दस्तावेज हैं, जिन्हें हमने कई Political दलों के प्रमुखों को भेजे हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि आज की प्रेसवार्ता के बाद इसे गंभीरता से लिया जाएगा. इसके बाद अपने-अपने दल की भूमिका को संसद के पटल पर रखा जाएगा.
उन्होंने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, मैं तो कुल मिलाकर इस पूरे मामले में यही कहूंगा कि त्रावणकोर मंदिर में जितनी चोरी हुई थी, उससे कई गुना ज्यादा चोरी राम मंदिर में हुई है. सवाल यह है कि क्या राम मंदिर देश को बचाएगा? सुरक्षा देश के लिए सर्वोपरि है. इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए. देश की सुरक्षा के सामने सभी मुद्दे गौण हैं.
–
एसएचके/एबीएम
Skip to content