
New Delhi, 28 अप्रैल . आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया Tuesday को राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक हुए. इस दौरान उनके साथ पार्टी के विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
नेताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प दोहराया और बापू के आदर्शों पर चलने की बात कही. राजघाट पर श्रद्धांजलि देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह देश की न्यायपालिका का पूर्ण सम्मान करते हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां ऐसी बन गई हैं कि उन्हें सत्याग्रह का मार्ग अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि महात्मा गांधी के आशीर्वाद से वे इस कठिन मार्ग पर पूरी निष्ठा और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे. केजरीवाल ने यह भी कहा कि न्याय प्रणाली ने ही उन्हें राहत दी है और वे आज स्वतंत्र रूप से घूम पा रहे हैं, इसके लिए वे न्यायपालिका के आभारी हैं.
उन्होंने ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने मनीष सिसोदिया और अन्य साथियों के साथ राजघाट पहुंचकर बापू को नमन किया. उन्होंने बापू से प्रार्थना की कि सत्याग्रह के मार्ग पर चलने के उनके संकल्प को निरंतर शक्ति मिलती रहे.
वहीं, मनीष सिसोदिया ने भी राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है. उन्होंने कहा कि सत्य के लिए संघर्ष और आत्मबल के साथ सत्याग्रह करना ही बापू की सबसे बड़ी सीख है. उन्होंने कहा कि आज राजघाट आकर उनका संकल्प और भी मजबूत हुआ है और वे बापू के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content