
New Delhi, 10 अगस्त . कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में India का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा. देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपनी झोली में डाले. India के लिए मेडल लेकर आने वाले खिलाड़ियों से Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को अपने आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज नरेंदर ने Pakistanी मुक्केबाज से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा पीएम मोदी के साथ शेयर किया.
नरेंदर ने बताया कि वह साल 2015 में वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में वह हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे और उनकी पहली फाइट ही Pakistanी मुक्केबाज के साथ थी. उन्होंने बताया कि मिलिट्री से उन्हें फोन आया था कि चाहे जो जाए Pakistan से नहीं हारना है. नरेंदर ने बताया ने Pakistanी मुक्केबाज के खिलाफ वह पहला बाउट 4-1 से जीतने में सफल रहे, लेकिन दूसरे बाउट में उन्हें Pakistanी मुक्केबाज से कड़ी टक्कर मिली. हालांकि, नरेंदर के अनुसार, वह दूसरे बाउट को भी 3-2 से जीतने में सफल रहे, लेकिन दोनों मुक्केबाजों के सिर आपस में टकरा गए, जिसके चलते दोनों के कट लग गया.
नरेंदर के मुताबिक, इसके बाद उन्हें और Pakistanी मुक्केबाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया. भारतीय मुक्केबाज ने बताया कि उनके साथ भारतीय सेना से जो कोच गए थे उनका नाम भी नरेंदर राणा था. नरेंदर ने पीएम मोदी से कहा कि आप भी साल 2014 में Prime Minister बने थे, जिसके चलते Pakistanी मुक्केबाज ने नरेंदर से कहा, “मैं आपसे एक बात कहूं, आपका नाम नरेंदर है, आपके कोच का नाम नरेंदर है और आपके Prime Minister का नाम भी नरेंदर है, ऐसे में मुझे नरेंदर नाम से ही नफरत हो गई है.” नरेंदर द्वारा सुनाए गए इस दिलचस्प किस्से के बाद पीएम मोदी जोर-जोर से हंसते नजर आए.
नरेंदर ने 90 प्लस कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. हालांकि, वह गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर रह गए. भारतीय मुक्केबाज को फाइनल में इंग्लैंड के डामार थॉमस के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा और पुरुष और महिला टीम ने मिलकर कुल 10 मेडल अपने नाम किए.
–
एसएम/एएस
Skip to content