
New Delhi, 24 मई . अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो चार दिनों के आधिकारिक India दौरे पर हैं. रुबियो के India दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी New Delhi में अमेरिकी दूतावास के राष्ट्रीय दिवस स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अपनी स्पीच के दौरान अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप का फोन रिसीव किया. बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे Prime Minister मोदी बहुत पसंद हैं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि ‘अपनी स्पीच देने से पहले मुझे अभी एक स्पेशल गेस्ट का कॉल आया जो लाइन पर हैं. क्या आप हमें सुन सकते हैं, मिस्टर प्रेसिडेंट?’
इस पर अमेरिकी President ट्रंप कहते हैं, “मुझे पता है कि आप वहां हैं और मुझे उम्मीद है कि आप एक अच्छी स्पीच देंगे. आपको हमारे देश का रिप्रेजेंटेटिव होना चाहिए, सर्जियो, लेकिन मैं बस सबको हैलो कहना चाहता हूं. मुझे Prime Minister मोदी बहुत पसंद हैं. मोदी बहुत अच्छे हैं. वे मेरे दोस्त हैं और मैं बस सबको बहुत-बहुत गुड इवनिंग कहना चाहता हूं. हम India के इतने करीब कभी नहीं रहे हैं और India मुझ पर और हमारे देश पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है. अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत हो, तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है. वे यहीं कॉल करते हैं. हम अच्छा कर रहे हैं. हम रिकॉर्ड बना रहे हैं. हमारे पास एक रिकॉर्ड इकोनॉमी है, एक रिकॉर्ड स्टॉक मार्केट है और India जो कुछ भी चाहता है, वह उन्हें मिलता है.”
अमेरिकी राजदूत ने मार्को रुबियो का जिक्र किया, जिस पर ट्रंप ने कहा, “मार्को सबसे महान हैं. उन्हें अमेरिकी इतिहास में सबसे महान विदेश सचिव के तौर पर जाना जाएगा और यह अच्छी बात है. आपके पास कुछ बड़े लोग हैं. जब आपके पास मार्को, सर्जियो होते हैं तो आपको बड़ी चीजें मिलती हैं. यह बड़ी बात है. यह अच्छा समय है.”
उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि आप हमें अच्छे से रिप्रजेंट करेंगे और सभी लोग अपनी शाम का आनंद लें और Prime Minister मोदी से बात करना और उन्हें हैलो कहना और उन्हें यह बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं, मेरे लिए सम्मान की बात है.”
–
Skip to content