हैदराबाद: यौन उत्पीड़न के आरोपी ट्रेनी आईपीएस अधिकारी ने आत्महत्या की कोशिश की

हैदराबाद, 20 जुलाई . हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल Police एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे यौन उत्पीड़न के आरोपी एक ट्रेनी आईपीएस अफसर ने Monday को कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की. Sunday को उसके खिलाफ एक महिला ट्रेनी अफसर ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था.

हैदराबाद के मोती नगर में अपने रिश्तेदार के घर पर उदय कृष्ण रेड्डी नामक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे एसआर नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में उसका इलाज चल रहा है.

आत्महत्या की कोशिश से पहले आरोपी ने social media पर पोस्ट किया कि उसके खिलाफ शिकायतें और अफवाहें बेबुनियाद और झूठी हैं. उसने कहा कि उसे कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और यकीन है कि न्याय होगा. उसने मीडिया से भी अपील की कि कोई भी खबर चलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जाए.

Police ने Sunday को एक 30 साल की महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया. शिकायत करने वाली महिला का आरोप है कि एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान उदय कृष्ण रेड्डी ने 23 जून से 10 जुलाई के बीच उन्हें परेशान किया.

अट्टापुर Police स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी ने उदय कृष्ण रेड्डी पर अभद्र मैसेज भेजने और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया. आरोप है कि उसने महिला का प्राइवेट वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे उनके पति को भेज दिया.

शिकायत करने वाली महिला के मुताबिक, आरोपी ने 23 जून को वाट्सएप के जरिए अभद्र मैसेज भेजकर उसे परेशान करना शुरू किया. महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने साथी ट्रेनीज के सामने उसके बारे में अपमानजनक बातें कहीं और उस पर एक दूसरे ट्रेनी के साथ यौन संबंध होने का झूठा आरोप लगाया.

शिकायत करने वाली महिला ने यह भी कहा कि उदय कृष्ण रेड्डी ने उन्हें डरा-धमकाकर और ब्लैकमेल करके उनके पर्सनल मैसेज जाहिर करने पर मजबूर किया. उसने आरोप लगाया कि आरोपी उसका मोबाइल फोन अपने कमरे में ले गया और उसका पासवर्ड बताने के लिए मजबूर किया.

आरोपी ट्रेनी अधिकारी ने कथित तौर पर महिला ट्रेनी आईपीएस की जानकारी के बिना उसका प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने के इरादे से उसके पति को भेज दिया.

प्रकाशम जिले के उल्लापालेम के रहने वाले उदय कृष्ण रेड्डी ने पिछले साल सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 350 हासिल की और आईपीएस बना था. रेड्डी ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की और 2013 में कॉन्स्टेबल के तौर पर Police बल में शामिल हुआ था.

Police कॉन्स्टेबल से आईपीएस अधिकारी बनने के उसके सफर की सभी ने तारीफ की. आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, “उदयकृष्ण रेड्डी का कॉन्स्टेबल से आईपीएस अधिकारी बनने का सफर साबित करता है कि अगर हिम्मत और लगातार कड़ी मेहनत का साथ हो, तो कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता. उनकी कहानी हमें याद दिलाती है कि दृढ़ संकल्प हर बाधा को तोड़ सकता है और नई किस्मत लिख सकता है. भविष्य उन्हीं का है जो कभी हार नहीं मानते.”

एसडी/पीएम