
हैदराबाद, 25 जून . हैदराबाद Police ने दो दिन पहले एटीएम कैश वैन से 17 लाख रुपए की चोरी के आरोप में कार चालक और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है.
Police ने बताया कि 23 जून को एडी बाजार इलाके में एसबीआई एटीएम के पास वैन से नकदी चुराने वाले चिरा श्रीनिवास को स्विगी के डिलीवरी बॉय चिरा अनीश और चिरा जसवंत के साथ गिरफ्तार किया गया है.
कमिश्नर टास्क फोर्स, चारमीनार जोन टीम और आईएस सदन Police ने Thursday को आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 14.55 लाख रुपए नकद, अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए.
चारमीनार जोन के Police उपायुक्त खरे किरण प्रभाकर ने Thursday को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सफलता की घोषणा की.
23 जून को क्लीयर्ड सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कैश कस्टोडियन बंटुपल्ली सुरेश ने Police को शिकायत दी कि उनके ड्राइवर चिर्रा श्रीनिवास ने 17 लाख रुपए नकद चुरा लिए हैं, जिन्हें एडी बाजार स्थित एसबीआई एटीएम में लोड किया जाना था.
आईएस सदन Police स्टेशन में बीएनएस की धारा 303(3) के तहत मामला दर्ज किया गया.
Police ने cctv फुटेज खंगाला और पाया कि ड्राइवर श्रीनिवास नकदी का बैग लेकर एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर फरार हो गया. दोपहिया वाहन चलाने वाले दूसरे व्यक्ति की पहचान उनके बेटे अनीश के रूप में हुई.
Police के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण श्रीनिवास ने अपने कार्यस्थल से नकदी चोरी करने की योजना बनाई थी. उन्होंने इस योजना पर अपने बेटों से चर्चा की थी.
23 जून को श्रीनिवास नकदी भरने वाले वाहन पर काम पर गए और अनीश को एडी बाजार स्थित एसबीआई एटीएम पर आने का निर्देश दिया. जब अन्य कर्मचारी एटीएम में नकदी भरने में व्यस्त थे, तब श्रीनिवास ने गाड़ी से नकदी का बैग निकाला और पास की एक गली में चला गया, जहां अनीश ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया, और वे तेजी से वहां से चले गए.
बाद में, उनकी मुलाकात पीरजादिगुडा में जसवंत से हुई और श्रीनिवास ने उसे चोरी की रकम में से 10 लाख रुपए दे दिए. श्रीनिवास और अनीश ने बाकी रकम अपने पास रख ली और कुछ खर्च करते हुए इधर-उधर घूमते रहे.
डीसीपी ने बताया कि सूचना के आधार पर Police ने श्रीनिवास और अनीश को बोवनपल्ली में गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने अपराध किया था और उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर Police ने दूसरे आरोपी जसवंत को पीरजादिगुडा में गिरफ्तार किया.
–
एमएस/
Skip to content