हैदराबाद: ऑटो चालक ने जान जोखिम में डालकर भागते चेन स्नैचर को पकड़ा, मिला इनाम

हैदराबाद, 5 मई . हैदराबाद में ऑटो-रिक्शा चालक ने एक महिला की सोने की चेन छीनकर भाग रहे अपराधी को पकड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी.

ऑटो चालक मोहम्मद जहीर ने बहादुरी दिखाते हुए अपने ऑटो से आरोपी की बाइक को टक्कर मार दी, ताकि वह भाग न सके. इसके बाद उन्होंने आरोपी का सामना किया, जबकि चेन छीनने वाला उसे डंडे से मारने की कोशिश कर रहा था.

यह घटना Monday की सुबह बेगम बाजार जिन्सी चौरस्ता इलाके में हुई.

हैदराबाद Police कमिश्नर वी.सी. सज्जनार ने Tuesday को जहीर को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया और उन्हें नकद इनाम व प्रशंसा पत्र दिया.

कमिश्नर ने social media पर भी इस घटना का cctv वीडियो साझा किया. आरोपी की पहचान मोहम्मद सोहेल के रूप में हुई है, जो एक हिस्ट्रीशीटर है.

कमिश्नर ने कहा, ”सिर्फ अपराध होते देखना ही सब कुछ नहीं है. एक आम ऑटो चालक ने साबित किया कि असली नागरिक कर्तव्य अपराधी को पकड़ना है. जब एक बदमाश ने महिला की चेन छीनने की कोशिश की, तब जहीर ने अपनी जान जोखिम में डालकर अपने ऑटो को हथियार बना लिया और उसे रोक दिया. डंडे से हमले के बावजूद उन्होंने बिना डरे उसका सामना किया.”

कमिश्नर के अनुसार, 4 मई की सुबह मंजू ओमलता अपनी बहू के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं. जब वे हिंदी मारवाड़ी विद्यालय स्कूल के पास पहुंचीं, तब बाइक पर सवार आरोपी ने उनकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की. इस दौरान वह बाइक से गिर गया.

पीड़िता ने मदद के लिए चिल्लाया, तो पास से गुजर रहे ऑटो चालक जहीर ने अपने साइड मिरर में यह घटना देखी. वह घटनास्थल से लगभग 100 मीटर आगे निकल चुके थे, लेकिन तुरंत ऑटो पीछे किया और आरोपी को भागने से रोकने के लिए उसकी बाइक को टक्कर मार दी. आरोपी ने डंडे से हमला किया, फिर भी जहीर ने बिना डरे उसे पकड़ लिया.

जैसे ही सोहेल भागने की कोशिश कर रहा था, गश्त कर रही Police ने उसे तुरंत पकड़ लिया. इसके बाद जहीर बिना किसी इनाम की उम्मीद के वहां से चले गए. बाद में पीड़िता ने Police को उनकी बहादुरी के बारे में बताया. यह पूरी घटना cctv में कैद हो गई.

कमिश्नर ने बताया कि Police ने इस अनजान हीरो की पहचान के लिए जांच शुरू की. cctv से ऑटो का नंबर लेकर जहीर की पहचान की गई.

कमिश्नर ने कहा कि जहीर की बहादुरी समाज के लिए एक मिसाल है. आजकल लोग सामने अपराध होते देखकर भी अनदेखा कर देते हैं, लेकिन जहीर ने अपनी जान जोखिम में डालकर अपराधी को रोका. वह समाज के लिए एक सच्चे रोल मॉडल हैं. उन्होंने किसी इनाम की उम्मीद नहीं की. ऐसे जिम्मेदार नागरिकों से ही अपराधियों में डर पैदा होता है.

सज्जनार ने शहर के लोगों से अपील की कि जब भी कोई अपराध हो तो बिना डरे साहस दिखाएं और तुरंत 100 नंबर या स्थानीय Police को सूचना दें.

इस बीच, गोशामहल Police स्टेशन ने सोहेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से 16 मामले दर्ज हैं.

एएमटी/डीकेपी