
New Delhi, 4 जुलाई . दिल्ली के रणहोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. घटना के बाद दंपति की तीन वर्षीय बेटी सुरक्षित मिली है. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Police के अनुसार, 2 जुलाई को डीडी नंबर 119ए के माध्यम से सूचना मिली कि तिलंगपुर कोटला गांव में एक महिला पर उसके पति ने जानलेवा हमला किया है. सूचना मिलते ही रणहोला थाना Police मौके पर पहुंची. वहां एक किराये के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली महिला निशा (23-24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली. उसके सिर पर गहरी चोट थी और कमरे में काफी खून फैला हुआ था.
प्रारंभिक जांच में पता चला कि निशा की शादी करीब चार-पांच वर्ष पहले विनय (28) से हुई थी. दोनों अपनी लगभग तीन साल की बेटी के साथ पिछले छह-सात महीनों से तिलंगपुर कोटला में किराये पर रह रहे थे. विनय उत्तम नगर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था.
जांच के दौरान सामने आया कि विनय ने कथित तौर पर एक्साइड बैटरी से निशा के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद उसने सल्फास की गोलियां खा लीं. Police के मुताबिक, वारदात के बाद वह अपनी तीन वर्षीय बेटी को लेकर करीब 150 गज दूर कोटला विहार फेज-1 स्थित अपनी मां के किराये के मकान पर पहुंचा.
वहीं उसने अपनी बहन प्रिया को फोन कर बताया कि उसने शाम करीब छह बजे अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. उसने दावा किया कि पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी, जिससे उसे शक हुआ और उसने यह कदम उठाया. उसने यह भी बताया कि वह स्वयं भी सल्फास की गोलियां खा चुका है और बहन से निशा की स्थिति देखने के लिए कहा.
प्रिया जब निशा के कमरे पर पहुंची तो उसे खून से लथपथ हालत में पाया. घबराकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने Police को सूचना दी.
Police दोनों को तत्काल संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, मंगोलपुरी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने निशा को अस्पताल पहुंचने से पहले मृत घोषित कर दिया. वहीं विनय की भी उपचार के दौरान मौत हो गई.
Police ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मामले में रणहोला थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत First Information Report संख्या 435/2026 दर्ज की गई है. Police सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के पीछे की परिस्थितियों और पारिवारिक विवाद के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content