पटना के बेऊर जेल में भारी अनियमितताओं का खुलासा, तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज झा निलंबित

Patna, 23 जून . Patna के आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर में पिछले दिनों हुए औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक विफलताओं के मामले में बिहार Government ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा को निलंबित कर दिया है. कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) द्वारा जारी संकल्प में उन्हें जेल प्रशासन में व्याप्त अराजकता, अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता का दोषी ठहराया गया है.

बिहार Government द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कारा निरीक्षणालय एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बेऊर जेल में औचक निरीक्षण और छापेमारी की थी. जांच के दौरान जेल परिसर में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. निरीक्षण में पाया गया कि लगभग सभी वार्डों में अवैध रूप से निजी मेस संचालित किए जा रहे थे तथा खाना बनाने के लिए हीटर का इस्तेमाल हो रहा था. जांच दल के जेल में मौजूद रहने के दौरान भी बंदी हीटर पर भोजन बनाते पाए गए.

जांच में यह भी सामने आया कि जेल कैंटीन में बंदियों को अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक दर पर सामान बेचा जा रहा था. बाहर से सामान खरीदकर जेल प्रशासन द्वारा ऊंचे दामों पर बंदियों को उपलब्ध कराया जा रहा था. निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था और अधिकांश बंदी निजी मेस के माध्यम से भोजन की व्यवस्था कर रहे थे, जिसके बदले उनसे अवैध वसूली किए जाने के आरोप भी सामने आए. सबसे गंभीर मामला उच्च सुरक्षा कक्ष से जुड़ा पाया गया, जहां कम उम्र के बंदियों को उम्रदराज और कुख्यात अपराधियों के साथ रखा गया था.

जांच दल ने इसे युवा बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक शोषण की संभावना बढ़ाने वाला कदम बताया. इसके अलावा लेखा पंजियों का संधारण भी नियमानुसार नहीं पाया गया. संकल्प में कहा गया है कि जांच के दौरान जेल प्रशासन ने टीम को अपेक्षित सहयोग नहीं दिया. आरोप है कि निरीक्षण के समय जेल अधिकारियों ने जांच दल को बंदियों के बीच बिना सुरक्षा के छोड़ दिया.

वहीं, अवकाश पर रहने के बावजूद तत्कालीन अधीक्षक नीरज कुमार झा जेल पहुंच गए और जांच कार्य में प्रतिरोध उत्पन्न किया, जिसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया. Government ने इन सभी तथ्यों के आधार पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत नीरज कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर निर्धारित किया गया है.

साथ ही, उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है. इस बीच सहायक कारा महानिरीक्षक (क्षेत्र) राजीव कुमार को बेऊर जेल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई को Chief Minister स्तर से अनुमोदन प्राप्त है. गृह विभाग (कारा) अपर सचिव सह निदेशक संजीव जमुआर ने इससे सम्बन्धित संकल्प Tuesday को जांरी किये हैं.

एमएनपी/पीएम