एशियन जूनियर स्क्वैश: अंडर-17 प्री-क्वार्टर में हृधान शाह ने मलेशिया के टॉप सीड को हराया

Mumbai , 21 मई . India के हृधान शाह ने 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप में लड़कों के अंडर-17 प्री-क्वार्टरफाइनल में Thursday को मलेशिया के टॉप सीड मुहम्मद हैकल हाजिम बिन सयारुद्दीन को 11-13, 11-5, 11-4, 11-7 से मात दी.

Thursday को चीन के पान्झिहुआ में आयोजित प्रतियोगिता में लड़कों के अंडर-17 क्वार्टरफाइनल में हृधान के साथ उनके हमवतन लोकेश सुब्रमणि और शिवेन अग्रवाल भी पहुंच गए हैं. अब अगले मैच में हृधान का मुकाबला लोकेश से होगा. इस बीच, आर्यवीर दीवान, गुरवीर सिंह और युशा नफीस ने लड़कों के अंडर-19 वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई.

अलग-अलग वर्गों के अंतिम-8 में जगह बनाने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी: लड़कों के अंडर-13 वर्ग में अभ्युदय अरोड़ा, धैर्य गोगिया और अमर्य बजाज. लड़कियों के अंडर-13 वर्ग में आलिया कंकारिया, शनाया पारसरामपुरिया और दिव्यांशी जैन. लड़कों के अंडर-15 वर्ग में श्रेष्ठ अय्यर और ध्रुव बोपाना. लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में आद्या बुधिया. लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में अनिका दुबे. लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में उन्नति त्रिपाठी.

भारतीय खिलाड़ियों के परिणाम (प्री-क्वार्टरफाइनल):

अंडर-13

लड़के: मोहम्मद मुस्तफा खान (Pakistan) ने 5/8-आरोन अरम्भन को 11-6, 11-9, 9-11, 11-6 से हराया. 3/4-अभ्युदय अरोड़ा ने एल चंद्रशेखरन (मलेशिया) को 11-5, 11-5, 11-5 से मात दी. धैर्य गोगिया ने ली जियाकी (चीन) को 11-4, 11-4, 11-2 से शिकस्त दी. 3/4-अमर्य बजाज ने केल डमीर नोरिफैजल (मलेशिया) को 11-8, 13-11, 11-3 से हराया.

लड़कियां: 5/8-आलिया कांकरिया ने सेल नुई च्यू (मलेशिया) को 12-10, 11-8, 11-5 से हराया. 3/4-शनाया परसरामपुरिया ने अरिसा शेख (मलेशिया) को 22-24, 12-10, 11-5, 11-4 से मात दी. करीना शशिकुमार (एसजीपी) ने रिया दलाल को 11-7, 11-6, 11-7 से हराया. 2-दिव्यांशी जैन ने सयूरी डी सिल्वा (श्रीलंका) को 11-3, 11-1, 11-0 शिकस्त दी.

अंडर-15

लड़के: 2-श्रेष्ठ अय्यर ने जुन्या फुजिता (जापाना) को 11-7, 11-8, 11-5 से हराया. मोहम्मद सोहेल अदन (Pakistan) ने ध्रुव जौहरी को 11-6, 13-11, 11-3 से हराया. 5/8-ध्रुव बोपाना ने वेन विल्सन (मलेशिया) को 11-6, 11-6, 11-7 से हराया.

लड़कियां: 1-जियुआन यिन (सीएचएन) ने एम गौशिका 6-11, 11-7, 11-6, 13-11 से हराया. माकेला लिन कैसिडी (एचके) ने वसुंधरा नांगारे को 8-11, 11-5, 11-8, 11-6 से हराया. 3/4-आद्या बुधिया ने सिएरा ची चेंग काओ (मैक) को 6-11, 11-4, 11-5, 11-4 से हराया.

अंडर-17

लड़के: हृदयन शाह ने 1-मुहम्मद हइकल हाजिम बिन सियारुद्दीन (मलेशिया) को 11-13, 11-5, 11-4, 11-7 से हराया. 5/8-लोकेश सुब्रमणि ने जोंगह्युन यून (कोरिया) को 11-8, 11-1, 11-5 से शिकस्त दी. 5/8-शिवेन अग्रवाल ने सिम येक वेई (मलेशिया) 3-11, 10-12, 13-11, 11-8, 11-9 से हराया. 2-मुहम्मद रजीक पुत्र (मलेशिया) ने राघव वशिष्ठ को 11-6, 8-11, 8-11, 11-3, 12-10 से हराया.

लड़कियां: 3/4-अनिका दुबे ने तांग लोक यिन (हांगकांग) को 9-11, 11-3, 11-5, 11-2 से हराया. ओई वेन मिन (मलेशिया) ने सानवी कलंकी को 7-11, 11-5, 11-1, 11-8 से मात दी. 3/4-पुई यिन क्लो (एचके) ने रियानसिका वर्मा को 11-7, 11-7, 11-3 से शिकस्त दी. येक रुई जीन (मलेशिया) ने दिवा शाह को 1-11, 11-3, 11-8, 11-4 से हराया.

अंडर-19

लड़के: 3/4-आर्यवीर दीवान ने लाउ पाक टू (हांगकांग) को 11-4, 11-3, 11-2 से हराया. गुरवीर सिंह ने सल्लम ए सुफियान (मलेशिया) को 11-4, 11-7, 11-2 से मात दी. युशा नफीस ने खैरिल फरीज (मलेशिया) को 11-4, 11-9, 11-4 से शिकस्त दी.

लड़कियां: उन्नति त्रिपाठी ने अकीरा नकाजिमा (जेपीएन) को 11-5, 11-4, 11-5 से हराया. व्हिटनी विल्सन (मलेशिया) ने आकांक्षा गुप्ता को 11-5, 11-6, 11-2 से हराया. एना क्वांग (हांगकांग) ने व्योमिका खंडेलवाल को 11-3, 11-0, 11-1 से शिकस्त दी. 2-हेलेन टैंग (हांगकांग) ने ईशा श्रीवास्तव को 11-5, 11-5, 11-4 से मात दी.

आरएसजी