आईपीएल 2026: कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है केकेआर? समझिए सभी समीकरण

New Delhi, 21 मई . आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार वापसी की है. शुरुआती 6 मुकाबलों में लगातार हार के बाद केकेआर ने पिछले 7 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. केकेआर के 13 मुकाबलों में फिलहाल 13 प्वाइंट हैं. आइए आपको बताते हैं कि केकेआर को प्लेऑफ का टिकट कैसे मिल सकता है.

केकेआर का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला बचा है, जो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मई को खेलना है. कोलकाता नाइट राइडर्स को अंतिम चार में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि, आखिरी मुकाबला जीतकर भी केकेआर को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

केकेआर अगर दिल्ली कैपिटल्स को हराने में सफल रहती है, तो फिर टीम को दुआ करनी होगी कि Mumbai इंडियंस 24 मई को होने वाले मुकाबले में Rajasthan रॉयल्स को हरा दे. अब यह दोनों समीकरण अगर केकेआर के पक्ष में बैठ जाते हैं, तो फिर 23 मई को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच होने वाला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के लिहाज से अहम हो जाएगा. इस मुकाबले में अगर एलएसजी पीबीकेएस को हरा देती है, तो केकेआर अंतिम चार का टिकट कटा लेगी.

Wednesday को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में केकेआर ने Mumbai इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हराया. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले एमआई को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे Mumbai इंडियंस के बल्लेबाज बेबस दिखाई दिए और टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी.

केकेआर ने 148 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. केकेआर की तरफ से मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में सुनील नरेन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. नरेन ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर एक विकेट चटकाया, तो सौरभ ने 34 रन देकर 2 विकेट निकाले. वहीं, कार्तिक ने 2 विकेट झटके.

एसएम/पीएम