
New Delhi, 14 मई . Prime Minister Narendra Modi के ‘ऊर्जा बचत’ अपील और नेताओं द्वारा अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाने के फैसले को लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि Prime Minister पहले खुद उदाहरण पेश करते हैं और उनके संदेश का असर देशभर के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दिख रहा है. इसके साथ ही उन्होंने हिजाब विवाद, सनातन धर्म और केरल की Political स्थिति पर भी कांग्रेस और विपक्ष को घेरा.
Prime Minister द्वारा ‘ऊर्जा बचत’ के आह्वान पर प्रेम शुक्ला ने कहा कि उनका काफिला सिर्फ दो गाड़ियों के साथ चल रहा है. उनकी यह सादगी देखकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने काफिले में कटौती की है. Maharashtra के सीएम देवेंद्र फडणवीस बाइक से चल रहे हैं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या घटा दी है. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और कई मंत्रियों ने भी इसका पालन किया है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister के संदेश का India की जनता, भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी पालन कर रहे हैं.
कर्नाटक Government के हिजाब से जुड़े फैसले पर प्रेम शुक्ला ने कहा कि हिजाब को अनुमति न देते तो उनका वोट बैंक नाराज हो जाता. कलावा की तुलना हिजाब से कैसे की जा सकती है? उन्होंने कहा कि यदि पर्दा प्रथा को कुप्रथा माना जाता है तो हिजाब को एक अच्छी प्रथा कैसे माना जा सकता है?
उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस Government पर निशाना साधते हुए कहा कि हिजाब की तुलना कलावा से करना ही उनके सेक्युलरिज्म की पोल खोलता है.
सनातन को लेकर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर प्रेम शुक्ला ने कहा कि सनातन के बारे में बयान देते-देते स्टालिन की Government का पतन हो गया है. इसके बाद भी उनका परिवार सुधरने के लिए तैयार नहीं है. सनातन को मिटाने की कसमें खाने वाले वर्षों से कब्रों में पड़े हुए हैं. स्टालिन सनातन को खत्म नहीं कर पाएंगे, बल्कि वह खुद ही खत्म हो जाएंगे.
केरल के सीएम चुनाव को लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह स्थिति है कि वह अपनी मर्जी से सीएम भी नहीं बनवा पा रहे हैं. वह अलायंस का नेतृत्व करने का दावा करते हैं, लेकिन उसमें कोई दम नहीं है. राहुल गांधी के साथ के. सी. वेणुगोपाल को झुकना पड़ा और वह सीएम नहीं बन पाए.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content