
New Delhi, 25 जुलाई . यमन में ईरान के प्रॉक्सी समूह हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर हमले का दावा किया. हूती विद्रोहियों ने Saturday को दावा किया कि उसने दक्षिणी सऊदी शहर जाजान पर मिसाइल हमला किया है. समूह ने टेलीग्राम पर अपने अंसारुल्लाह मीडिया चैनल के जरिए यह दावा किया.
हूती ने इस हफ्ते हुए हमलों को लेकर सऊदी अरब के खिलाफ बदला लेने की कसम खाई थी. ऐसे में सऊदी अरब के अधिकारियों ने Saturday को जाजान और लाल सागर के शहर यानबू में रहने वालों के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर Friday रात से ही पोस्ट्स अपडेट की जा रही हैं. Saturday सुबह तीन पोस्ट्स के जरिए पहले खतरे को लेकर सतर्क किया गया, फिर सब कुछ सामान्य होने की सूचना दी गई. हालिया पोस्ट में यानबू को लेकर अलर्ट किया गया है. यह बंदरगाह शहर व्यावसायिक दृष्टि से काफी अहम है.
यानबू पश्चिमी सऊदी अरब के मदीना प्रांत में लाल सागर तट पर स्थित एक औद्योगिक शहर है. लाल सागर पर जिद्दा के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है. बेहद खूबसूरत द्वीप पर्यटन का मुख्य केंद्र है. स्कूबा डाइविंग, कोरल रीफ्स और समुद्री गतिविधियों के लिए काफी पसंद किया जाता है, यही कारण है कि यमन से बढ़ती तल्खी के बीच इस क्षेत्र को लेकर सऊदी अरब काफी फिक्रमंद है.
दूसरी ओर, बिगड़ते हालात के मद्देनजर चेतावनी जारी की गई. दोनों ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं. हूती समूह के चीफ नेगोशिएटर और प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुलसलाम ने Saturday को सऊदी अरब पर सना एयरपोर्ट बंद रखने पर जोर देने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर रियाद ने अपनी नीति जारी रखी तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.
अब्दुलसलाम ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सऊदी अरब बयानों और गलत यूएन प्रस्तावों के पीछे छिप रहा है और यमन पर आर्थिक नाकाबंदी बनाए हुए है.
उन्होंने कहा कि हूतियों की समुद्री नाकाबंदी की घोषणा ‘नाकाबंदी के बदले नाकाबंदी’ के अभियान का ‘सिर्फ पहला कदम’ है. उन्होंने सऊदी अरब को चेतावनी दी कि उसकी कार्रवाई की देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर गंभीर नतीजे होंगे.
इससे पहले, हूती से जुड़े अल मसीरा टेलीविजन ने कहा कि सऊदी अरब ने यमन के होदेइदा पर हमला किया, जबकि अल अरबिया ने शहर में हथियार डिपो पर धमाकों की खबर दी. इसके साथ ही, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि लाल सागर के पोर्ट पर भी कई हमले हुए.
सऊदी प्रेस एजेंसी ने जनरल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के एक आधिकारिक सोर्स के हवाले से बताया कि Friday को लाल सागर में सफर करते समय सऊदी जहाज एनसीसी मासा पर हमला हुआ. इस हमले में मामूली मुकसान हुआ.
यह हमला ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों के बाब अल-मंडेब स्ट्रेट से सऊदी से जुड़े शिपिंग पर नौसेना की नाकेबंदी की घोषणा के चार दिन बाद हुआ.
–
एबीएम
Skip to content