मिजोरम में भीषण सड़क हादसाः ट्रक की टक्कर से कार सवार 3 युवकों की मौत

बोरखोला, 2 जुलाई . मिजोरम के कोलासिब जिले में वेंग्लाई ईस्ट-डियाककॉन बॉर्डर के पास Thursday देर रात सिलचर रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में श्रीभूमि जिले के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक, आइजोल जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक करीब 50 मीटर तक घिसटता हुआ पलट गया, जबकि कार उसके नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना पर पहुंची Police ने बचाव कार्य शुरू किया. बचाव दल ने दो लोगों को तो जिंदा बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. Friday तड़के उनके शव बरामद किए गए.

मृतकों की पहचान होगारगुल गांव के सुलेमान अली के बेटे सद्दाम हुसैन (27), गुलछारा काजीतिला के रियाज उद्दीन के बेटे मसूक अहमद (25) और मोइज उद्दीन के बेटे खालिद अहमद (19) के तौर पर हुई है. ये तीनों श्रीभूमि जिले के पत्थरकांडी इलाके के रहने वाले थे.

हादसे की सूचना मिलने पर Police और बचाव दल मौके पर पहुंचे और काफी देर तक बचाव अभियान चलाया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अधिकारियों ने हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. इन तीन युवकों की असामयिक मौत से श्रीभूमि में उनके इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

इसी तरह उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी एक भीषण सड़क हादसा हो गया. अयोध्या-Lucknow राष्ट्रीय राजमार्ग पर Thursday सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा रौनाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकगंज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए.

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो Lucknow की ओर से आ रही थी और काफी तेज गति में थी. इसी दौरान सामने चल रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने Police को सूचना दी, जिसके बाद रौनाही थाना Police और राहत दल मौके पर पहुंचा.

ओपी/डीकेपी