
बुडापेस्ट, 16 अगस्त . हंगरी में Sunday तड़के भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 10 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. एम3 मोटरवे (राजमार्ग) पर मेजोकेरेजटेस शहर के पास पोलैंड में रजिस्टर्ड टूरिस्ट बस खाई में गिर गई. 24 टन वजनी कोट को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा. इसके नीचे कई यात्री दबे पड़े थे.
Police के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 1 बजे मेजोकेरेजटेस से निकलने के थोड़ी देर बाद, न्यिरेगीहाजा शहर की ओर जाने वाले मोटरवे पर पलट गई. सरकारी समाचार एजेंसी एमटीआई के अनुसार, बस में 57 यात्री और दो ड्राइवर सवार थे.
शुरुआती जांच के आधार पर Police का मानना है कि अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आई जिससे वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटना हुई. ड्राइवर को Police कस्टडी में लिया जा रहा है.
नेशनल एम्बुलेंस सर्विस (ओएमएसजेड) ने कहा कि हादसा बड़ा था इसलिए 14 एम्बुलेंस यूनिट्स को मौके पर भेजा गया. एक व्यक्ति की जान को खतरा है, जबकि नौ को ज्यादा चोट आई है. वहीं, 37 अन्य लोगों को मामूली चोट आई है.
रेस्क्यू ऑपरेशन खास तौर पर मुश्किल था क्योंकि कई पैसेंजर पलटी हुई गाड़ी के नीचे फंसे हुए थे. सुबह करीब 3 बजे तक, फायरफाइटर्स ने बस से 35 लोगों को बचा लिया था. 24 टन वजनी कोच को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी ताकि रेस्क्यू टीम उसके नीचे फंसे लोगों तक पहुंच सके. मौके पर सिविलियन क्रेन बुलाई गईं, जबकि फायरफाइटर्स ने क्रेन के आने तक गाड़ी के पिछले एक्सल को उठाने के लिए विंच का इस्तेमाल किया.
इस हादसे पर हंगरी और पोलिश अधिकारियों ने दुख जताया है. Prime Minister पीटर मग्यार ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई और बचाव अभियान में शामिल इमरजेंसी सेवाओं और नागरिकों को धन्यवाद दिया.
हंगरी की विदेश मंत्री अनीता ओर्बन ने कहा कि उनका देश हर संभव मदद पहुंचा रहा है, जबकि पोलिश दूतावास हादसा पीड़ितों से जुड़े मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है.
पोलैंड के President कैरोल नवरोकी और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि पोलिश कांसुलर लगातार हंगरी के अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
–
केआर/
Skip to content