यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: 4 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल

बाराबंकी, 26 मई . उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में Monday और Tuesday की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह हादसा हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के भिखरा गांव के पास सुल्तानपुर-Lucknow एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब दो बजे हुआ. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने Police को सूचना दी.

जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार सात लोग उत्तराखंड स्थित कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान सुल्तानपुर से Lucknow की ओर जा रहे एक ट्रेलर में पीछे से इनोवा कार जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए.

हादसे में राहुल कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी मुगलसराय जनपद चंदौली, राहुल सिंह पुत्र अजय प्रताप निवासी गैबीपुर जनपद गाजीपुर, सत्यम सिंह पुत्र स्वर्गीय तेज प्रताप सिंह निवासी रामपुर रसड़ा जनपद बलिया तथा सूरज मिश्रा निवासी निकसपुर थाना सुल्तानपुर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया.

वहीं, पंकज पुत्र रमेश सिंह निवासी चुनार जनपद मिर्जापुर, प्रशांत पुत्र अवध बिहारी निवासी बेला जनपद बलिया और चंदन सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी चुनार जनपद मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची Police और राहत टीम ने घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर Lucknow रेफर कर दिया गया.

Police ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. Police मामले की जांच में जुटी हुई है.