
मधुबनी, 9 अगस्त . बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में Sunday सुबह सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई. हादसा बेनीपट्टी स्टेट हाईवे पर जगदंबा पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ, जब महिलाएं मॉर्निंग वॉक के बाद घर लौट रही थीं.
इसी दौरान एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया. हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान धकजरी गांव के नवटोली निवासी रीता देवी (42), किरण देवी (40) और फूलदाई देवी (70) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाओं का एक समूह रोजाना की तरह Sunday सुबह भी मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था. करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक के बाद महिलाएं घर लौट रही थीं. बताया जा रहा है कि जगदंबा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे कुछ महिलाएं थककर बैठ गई थीं. इसी दौरान रहिका से बेनीपट्टी की ओर जा रहे एक काले रंग के अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन महिलाओं को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी और अरेर थाने की Police मौके पर पहुंची. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.
जगदंबा पेट्रोल पंप के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. मौके पर बड़ी संख्या में Police बल तैनात है. Police और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी परिजनों तथा ग्रामीणों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं. Police ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फरार वाहन चालक की तलाश में Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. घटना के बाद नवटोली गांव में मातम पसरा हुआ है. Police मामले की जांच कर रही है.
–
एमएनपी/वीकेयू
Skip to content