शादी से इनकार का खौफनाक बदला: युवती के पिता और भाई का अपहरण, जंजीरों से बांधकर पीटा

तिरुवनंतपुरम, 17 जुलाई . केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के पिता और भाई का अपहरण कर लिया. दोनों को जंजीरों से बांधकर बेरहमी से पीटा गया और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद Police ने पांच आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

यह घटना वर्कला के पास नगरूर इलाके की है. Police ने मुख्य आरोपी की पहचान सुधीश के रूप में की है, जो कुम्मिल का रहने वाला है. उसके साथ शमनाद और तीन अन्य आरोपी भी शामिल हैं. सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनके मोबाइल फोन बंद हैं.

Police के अनुसार, वडासेरिकोनम निवासी अनिल कुमार को सुधीश ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निर्माणाधीन मकान में बुलाया. वहां पहुंचते ही उसका अपहरण कर लिया गया और उसे एक साउंडप्रूफ कमरे में जंजीरों से बांधकर बेरहमी से पीटा गया.

इसके बाद अनिल कुमार के बेटे अचु को चाकू की नोक पर वहां बुलाया गया. आरोपियों ने हेलमेट से उसकी भी जमकर पिटाई की.

जांच में सामने आया है कि अनिल कुमार ने अपनी बेटी की शादी मुख्य आरोपी सुधीश से करने से इनकार कर दिया था. इसी रंजिश में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

पीड़ितों ने Police को बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि यदि शादी नहीं कराई गई तो उनके शरीर पर विस्फोटक बांधकर उड़ा दिया जाएगा. इतना ही नहीं, उन्होंने अनिल कुमार की बेटी की हत्या करने की धमकी भी दी. Police को यह भी आशंका है कि आरोपी अनिल कुमार की पत्नी का भी अपहरण करने की योजना बना चुके थे, लेकिन उससे पहले ही Police सक्रिय हो गई.

हमले में अनिल कुमार का हाथ टूट गया, जबकि अचु की उंगलियों को प्लायर से गंभीर रूप से घायल किया गया.

किसी तरह अचु आरोपियों के चंगुल से भाग निकला और नगरूर Police को घटना की जानकारी दी. इसके बाद Police ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मुक्त कराया और इलाज के लिए वर्कला के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है.

Police ने जिस मकान में दोनों को बंधक बनाकर रखा गया था, वहां तलाशी के दौरान देसी बम, एक आग्नेयास्त्र, जंजीरें और कई घातक हथियार बरामद किए हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी और बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे.

तिरुवनंतपुरम जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त Police टीम पांचों आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही Police यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं या नहीं और उनके पास बरामद विस्फोटक व हथियार कहां से आए.

डीएससी