‘गृह मंत्री शाह देश के लिए काम कर रहे हैं, पीएम पद की तैयारी नहीं’, राज ठाकरे पर बरसे रामदास अठावले

Mumbai , 20 जून . Union Minister रामदास अठावले ने Saturday को कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Sunday को आयोजित होने वाले नीट की दोबारा परीक्षा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर राज ठाकरे के बयान और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप द्वारा Prime Minister Narendra Modi की तारीफ करने पर अपनी राय रखी.

रामदास अठावले ने राज ठाकरे के उस बयान को खारिज किया जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के Prime Minister बनने की तैयारी करने की बात कही गई थी. साथ ही, उन्होंने नीट पुनर्परीक्षा को लेकर Government की तैयारियों पर भरोसा जताया और अमेरिका-ईरान तनाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

राज ठाकरे के बयान पर कहा कि उनके बयान में कोई तथ्य नहीं है. मेरा मानना है कि गृह मंत्री अमित शाह, Prime Minister Narendra Modi के बेहद करीबी सहयोगी हैं. उन्होंने Narendra Modi को दोबारा Prime Minister बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मुझे नहीं लगता कि अमित शाह Prime Minister बनने के लिए काम कर रहे हैं. वह देश के लिए काम कर रहे हैं और देश के नेतृत्व के लिए पीएम मोदी सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं.

अठावले ने आगे कहा कि Prime Minister मोदी देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा रहे हैं और सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं. उन्होंने राज ठाकरे के बयान को आपस में झगड़ा लगाने वाला बयान बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी ऐसे बयानों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती.

नीट की दोबारा आयोजित की जा रही परीक्षा को लेकर Union Minister ने कहा कि पिछली परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और कथित पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों को भारी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि कल नीट परीक्षा होगी. पहले जो परीक्षा हुई थी उसमें घोटाला हुआ था, जिससे छात्रों को काफी परेशानी हुई थी. कई छात्रों ने निराशा में आत्महत्या तक कर ली थी. Government ने इस बार कई सावधानियां बरती हैं और सभी प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की है.

अठावले ने कहा कि Maharashtra में पेपर लीक मामले में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगी तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी.

अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप द्वारा Prime Minister Narendra Modi की प्रशंसा किए जाने पर रामदास अठावले ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं और इससे भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूती मिली है. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि Prime Minister मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. India और अमेरिका के बीच कई वर्षों से मजबूत संबंध रहे हैं. व्यापार के क्षेत्र में अमेरिका एक महत्वपूर्ण देश है और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है.”

अठावले ने कहा कि ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से यह कहा है कि Narendra Modi उनके मित्र हैं और India के साथ उनके अच्छे संबंध हैं. इसके लिए उन्होंने ट्रंप का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे तथा आर्थिक और रणनीतिक सहयोग का दायरा बढ़ेगा.

अंतरराष्ट्रीय हालात पर टिप्पणी करते हुए Union Minister ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच किसी भी प्रकार का युद्ध या तनाव विश्व शांति के लिए ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति हमेशा के लिए समाप्त होनी चाहिए. युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है. दुनिया में शांति बनी रहनी चाहिए. Prime Minister Narendra Modi भी लगातार वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित करने और विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.

/डीएससी