
गांधीनगर, 27 जून . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Saturday को गांधीनगर से Gujarat में ‘India टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को मोबिलिटी सेक्टर में साकार करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल टैक्सी चालकों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि लेकर आएगी.
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि ‘India टैक्सी’ की सेवाएं Gujarat के सभी प्रमुख शहरों, जिनमें Ahmedabad, सूरत और राजकोट शामिल हैं, में शुरू हो चुकी हैं. यह सेवा दोपहिया, ऑटो-रिक्शा और चारपहिया वाहनों की तीनों श्रेणियों में उपलब्ध होगी.
उन्होंने कहा कि ‘India टैक्सी’ से जुड़े सात लाख ‘सारथी’ इसके मालिक हैं. यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है. निजी ऐप आधारित कंपनियां उन्हें केवल ड्राइवर मानती हैं, जबकि ‘India टैक्सी’ उन्हें ‘सारथी’ के रूप में सम्मान और सहकारी संस्था में हिस्सेदारी प्रदान करती है. उन्होंने कहा कि यहां सारथी किसी ऐप कंपनी पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि स्वयं सहकारी संस्था के शेयरधारक हैं.
Union Minister ने आरोप लगाया कि प्रतिस्पर्धी कंपनियों द्वारा अचानक किराए में की गई कटौती का उद्देश्य केवल ‘India टैक्सी’ की एंट्री को रोकना है, ताकि बाद में वे फिर से मनमाने तरीके से किराया वसूल सकें. हालांकि, उन्होंने कहा कि ‘India टैक्सी’ आम लोगों की सेवा और पारदर्शी व्यवस्था के अपने संकल्प पर कायम रहेगी.
उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में ‘India टैक्सी’ का विस्तार देश के 500 से अधिक शहरों और कस्बों तक किया जाएगा. वहीं, 31 जुलाई से पहले इसकी सेवाएं देश के सात प्रमुख शहरों में उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘India टैक्सी’ केवल परिवहन सेवा नहीं, बल्कि सहकारिता आधारित आर्थिक सशक्तिकरण का मॉडल है. इसके माध्यम से सारथियों को ऋण सुविधा, बीमा सुरक्षा और कारोबार के विस्तार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि ‘India टैक्सी’ की सफलता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी इसके सारथियों और ग्राहकों पर है. दोनों को अल्पकालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक सोच के साथ इस पहल को अपनाना चाहिए.
इस अवसर पर ‘India टैक्सी’ ने Gujarat मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, Gujarat स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, Ahmedabad ट्रैफिक Police, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और पश्चिम रेलवे के साथ विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए.
–
डीएससी
Skip to content