
गांधीनगर, 27 जून . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Saturday को साबरमती विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशेष ‘लोकदरबार’ में स्थानीय नागरिकों और विभिन्न आवासीय सोसाइटियों के पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि रानीप का विकास लगातार हो रहा है और आने वाले समय में यह पश्चिम Ahmedabad का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा.
कार्यक्रम में Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे. लोकदरबार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने रानीप, नया रानीप, डी-कैबिन और साबरमती क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटियों के चेयरमैन और सचिवों से मुलाकात कर सड़क, वर्षा जल निकासी, स्टॉर्म वॉटर लाइन, पेयजल और रेलवे फाटक जैसी स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की.
नागरिकों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा, “आज आपके बीच आकर मुझे 1997 से अब तक के 30 वर्षों का सफर याद आ रहा है. रानीप से विधानसभा और बाद में Lok Sabha तक पहुंचने में आप सभी का प्रेम और सहयोग मिला है. इसके लिए मैं आप सभी का वंदन और अभिनंदन करता हूं.”
उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और पिछले तीन दशकों में रानीप में तेजी से विकास कार्य हुए हैं. “आने वाले समय में रानीप पश्चिम Ahmedabad का मुख्य आकर्षण और विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा.”
गांधीनगर Lok Sabha क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए अमित शाह ने कहा कि सांसद बनने के बाद उन्होंने संकल्प लिया था कि गांधीनगर को देश के सबसे विकसित संसदीय क्षेत्रों में शामिल किया जाएगा और उसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कम्युनिटी हॉल, पार्क, उद्यान, तालाब, आइकोनिक सड़कें, पुस्तकालय और जिम जैसी कई सुविधाएं विकसित की गई हैं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने बताया कि गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में अब तक 8,970 फेरीवालों को ऋण का लाभ मिला है.
Union Minister शाह ने कहा कि युवाओं में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने के लिए 161 गांवों में पुस्तकालय शुरू किए गए हैं और अगस्त में 100 नए पुस्तकालयों का उद्घाटन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अब तक गांवों में साढ़े तीन लाख पुस्तकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं.
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सिविल अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं, ‘रमकड़ा बैंक’ अभियान के तहत आंगनवाड़ी के बच्चों को 28 हजार खिलौने वितरित किए गए हैं.
पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए Union Minister ने कहा कि क्षेत्र के हरित क्षेत्र में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इस मानसून में इसे 12 प्रतिशत और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सबसे अधिक पर्कोलेशन वेल और सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किए गए हैं.
स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के 88 प्रतिशत नागरिकों को आयुष्मान India योजना के तहत कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके हैं.
–
डीएससी
Skip to content