हरियाणा: 8वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल हुआ सिख गुरुओं का इतिहास

चंडीगढ़, 11 जून . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी द्वारा किया गया वादा अब धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है. Haryana Government ने 8वीं कक्षा के इतिहास पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं के जीवन, उनके आदर्शों और बलिदान को शामिल करने का फैसला लागू कर दिया है.

इसके साथ ही स्कूली बच्चों को बाबा बंदा सिंह बहादुर के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा से भी परिचित कराया जाएगा.

Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने सिख गुरुओं की महान विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के अपने वादे को पूरा कर दिया है. अब राज्य के 8वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं सिख गुरुओं के इतिहास, उनके त्याग, बलिदान और मानवता के संदेश को अपने पाठ्यक्रम के माध्यम से पढ़ सकेंगे.

इसके साथ ही बाबा बंदा सिंह बहादुर के प्रेरणादायी जीवन और उनके संघर्षों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है.

बता दें कि Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Haryana में आयोजित गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी समागम के अवसर पर यह महत्वपूर्ण घोषणा की थी. अब Government ने उस घोषणा को अमल में लाकर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की है.

Chief Minister ने कहा कि गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी तक सभी सिख गुरुओं ने मानवता, समानता, सेवा, करुणा, भाईचारे और सामाजिक न्याय का संदेश दिया. उन्होंने समाज को जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी.

उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं और बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन केवल किसी एक समुदाय की धरोहर नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं.

Chief Minister ने यह भी स्पष्ट किया कि Haryana Government शिक्षा को केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं मानती, बल्कि इसे संस्कार निर्माण और चरित्र निर्माण का एक सशक्त साधन मानती है. यही कारण है कि विद्यार्थियों को देश के महान संतों, गुरुओं और वीरों के जीवन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

Chief Minister कार्यालय Haryana ने भी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि Chief Minister नायब सिंह सैनी ने अपना वादा पूरा करते हुए 8वीं कक्षा के इतिहास पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं का इतिहास शामिल कर दिया है.

डीकेपी