‘ऐतिहासिक जीत’, जापान ओपन का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

New Delhi, 19 जुलाई . India की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने Sunday को जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीतकर इतिहास रचा. वह इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं. उन्होंने फाइनल में अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू, उपChief Minister पवन कल्याण समेत दिग्गज अन्य नेताओं ने बधाई दी है.

Chief Minister एन.चंद्रबाबू नायडू ने सिंधु को बधाई देते हुए अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यामागुची के खिलाफ सीधे गेम में शानदार जीत (21-17, 21-17) हासिल करके जापान ओपन जीतने पर पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई. भारतीय बैडमिंटन के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. ओलंपिक्स के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं,अम्मा.”

वहीं, उपChief Minister ने भारतीय महिला शटलर को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “जापान ओपन सुपर 750 में शानदार जीत के लिए पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई. अकाने यामागुची के घरेलू कोर्ट पर उनके खिलाफ आपका निडर प्रदर्शन, एक भारतीय चैंपियन के साहस, दृढ़ता और कभी न हार मानने वाले जज्बे का बेहतरीन उदाहरण था. चुनौतियों से पार पाकर और मजबूती से वापसी करते हुए शीर्ष स्थान हासिल करना इस जीत को और भी खास बनाता है. जापान में यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनकर आपने एक बार फिर हर भारतीय का मान बढ़ाया है.”

आंध्र प्रदेश के उपChief Minister ने आगे लिखा, “आपका सफर लाखों युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और कभी हार न मानने के लिए प्रेरित करता रहेगा. यह शानदार उपलब्धि और भी कई ऐतिहासिक जीतों की शुरुआत बने, और आप विश्व मंच पर हमारे तिरंगे का मान बढ़ाती रहें. पूरा देश आपके साथ इस जीत का जश्न मना रहा है. आगे के सफर में आपकी निरंतर सफलता की कामना करता हूँ. जय हिंद.”

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने भी सिंधु की तारीफ की. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “जापान में ऐतिहासिक जीत. जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर पीवी सिंधु को बधाई. पूरे देश को आप पर गर्व है.” वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी सिंधु को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने लिखा, “India की पीवी सिंधु ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए अपना पहला जापान ओपन खिताब जीता और हम सभी का मान बढ़ाया. यह उनका पहला सुपर-750 खिताब है और इसके साथ ही वह यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाली इतिहास की पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.चैंपियन को बहुत-बहुत बधाई.”

केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स & सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भी सिंधु को जापान ओपन का खिताब जीतने पर बधाई दी. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “जापान ओपन में सिंधु का दबदबा. जापान ओपन 2026 में शानदार जीत हासिल करने और यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने पर पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई. घरेलू खिलाड़ी अकाने यामागुची के खिलाफ आपका शानदार प्रदर्शन कौशल, दृढ़ता और संयम का बेहतरीन उदाहरण था. आप इसी तरह और भी ऊंचाइयां हासिल करती रहें और देश का नाम रोशन करती रहें.”

एसएम/डीकेपी