अब HZDA 3 और HZDA 5 दोनों BIS Certified, गुणवत्ता और प्रदर्शन की अतिरिक्त गारंटी
भारत के Manufacturing Sector को प्रमाणित और Future-Ready Metal Solutions उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उदयपुर । विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 Silver उत्पादकों में शामिल Hindustan Zinc Limited ने अपने Certified Alloy Portfolio को और मजबूत करते हुए हिंदुस्तान जिंक डाई-कास्टिंग एलॉय 5 (HZDA 5) को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) प्रमाणन के दायरे में शामिल कर लिया है। यह प्रमाणन HZDA 5 की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतर प्रदर्शन को मान्यता देता है तथा ग्राहकों को उत्पाद की निरंतर गुणवत्ता का भरोसा प्रदान करता है।
BIS भारत का राष्ट्रीय Quality Certification System है, जो यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रदर्शन मानकों को पूरा करता है। औद्योगिक ग्राहकों के लिए यह प्रमाणन उत्पाद की विश्वसनीयता और Quality Control की अतिरिक्त गारंटी प्रदान करता है।
अब HZDA 3 और HZDA 5 दोनों के BIS Certified होने के साथ हिंदुस्तान जिंक ग्राहकों को प्रमाणित Zinc Alloy का व्यापक विकल्प उपलब्ध करा रही है। इससे कंपनी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उच्च गुणवत्ता और जिम्मेदारीपूर्वक निर्मित Zinc Alloy Products की विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थिति और मजबूत हुई है।
इस उपलब्धि पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक Arun Misra ने कहा, “HZDA 5 को BIS Certification के दायरे में शामिल किया जाना हमारे Certified Product Portfolio को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारे लिए Certification केवल मानकों का पालन करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को भरोसेमंद गुणवत्ता और दीर्घकालिक मूल्य देने का वादा है। जैसे-जैसे उद्योग High-Performance और Responsible Metals की ओर बढ़ रहे हैं, हिंदुस्तान जिंक विश्वसनीय उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”
HZDA 3 और HZDA 5 को उन अनुप्रयोगों के लिए विकसित किया गया है, जहां मजबूती, सटीकता, टिकाऊपन और बेहतर प्रदर्शन आवश्यक होते हैं। इन Zinc Die-Casting Alloys का उपयोग Automobile, Engineering, Infrastructure और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक रूप से किया जाता है, जहां सामग्री की गुणवत्ता अंतिम उत्पाद के प्रदर्शन को सीधे प्रभावित करती है।
यह प्रमाणन ऐसे समय में प्राप्त हुआ है जब ग्राहक अपने खरीद निर्णयों में Certified Products, Reliable Supply Chain और Responsible Sourcing को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रमाणित उत्पाद खरीद जोखिम को कम करते हैं और गुणवत्ता को लेकर अतिरिक्त भरोसा प्रदान करते हैं।
यह उपलब्धि हिंदुस्तान जिंक की Total Quality Management के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। कंपनी कच्चे माल की खरीद से लेकर उत्पादन, परीक्षण, Logistics और ग्राहकों तक उत्पाद पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। कंपनी की उन्नत तकनीक, मजबूत Quality Control Systems तथा Laboratory Information Management System (LIMS) और Agile Quality Circle जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं उत्पादों की गुणवत्ता, सटीकता और Traceability सुनिश्चित करती हैं।
साथ ही BIS, REACH और LBMA जैसे प्रमाणन राष्ट्रीय और वैश्विक गुणवत्ता मानकों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह उपलब्धि हिंदुस्तान जिंक के व्यापक Product Portfolio को भी मजबूत करती है, जिसमें Refined Zinc, Lead, Silver, Zinc Alloys और Low-Carbon Zinc Brand EcoZen शामिल हैं।
बढ़ते Certified Product Portfolio के साथ कंपनी अब ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, जिम्मेदारीपूर्वक निर्मित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप Metal Solutions उपलब्ध कराने की और बेहतर स्थिति में है। हिंदुस्तान जिंक Vedanta Metal Bazaar जैसे Digital Platform के माध्यम से ग्राहकों को अधिक पारदर्शिता और सुविधा भी उपलब्ध करा रही है, जिससे उत्पादों की उपलब्धता, Traceability और विश्वसनीयता और बेहतर होती है।
HZDA 5 को BIS Certification के दायरे में शामिल किए जाने के साथ हिंदुस्तान जिंक ने एक बार फिर अपने Customer-Centric Approach, Certified Quality, Reliable Supply और Responsible Manufacturing की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। कंपनी भारत के Manufacturing और Industrial Growth में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में अपनी भूमिका को लगातार आगे बढ़ा रही है।
Skip to content