हिंदुस्तान जिंक ने रचा इतिहास, ‘Dow Jones Best-in-Class Index 2026’ में शामिल होने वाली विश्व की सबसे सस्टेनेबल माइनिंग कंपनी बनी

उदयपुर, 7 मई, 2026 । विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक और चांदी के प्रमुख वैश्विक उत्पादकों में शामिल हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc Limited) को पहली बार उभरते बाजारों के लिए ‘Dow Jones Best-in-Class Index 2026’ में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि कंपनी को पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनियों की श्रेणी में स्थापित करती है।

डाउ जोन्स (Dow Jones) का यह इंडेक्स उन कंपनियों को ट्रैक करता है जो आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी तरीके से निर्वहन करती हैं। यह इंडेक्स निवेशकों को यह समझने में मदद करता है कि कौन-सी कंपनियां भविष्य के लिए अधिक सुरक्षित और तैयार हैं। इसमें लंबी अवधि के आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक मानकों के आधार पर वैश्विक कंपनियों का मूल्यांकन किया जाता है, जिससे Sustainability Performance का पारदर्शी आकलन संभव होता है।

इस उपलब्धि पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा, “यह मान्यता दर्शाती है कि भविष्य की अर्थव्यवस्था में धातुओं की भूमिका तेजी से बदल रही है। हमारा मानना है कि Mining Sector का अगला दौर केवल उत्पादन क्षमता से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और पारदर्शिता से पहचाना जाएगा। हमारे लिए Sustainability केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि बिजनेस की नींव है। दुनिया तेजी से Resource-Conscious Future की ओर बढ़ रही है और हम जिम्मेदार उत्पादन में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

2026 के Dow Jones Best-in-Class Index में शामिल होना मेटल्स और माइनिंग इंडस्ट्री (Metals & Mining Industry) में हिंदुस्तान जिंक की वैश्विक स्थिति को और मजबूत करता है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि कंपनी की Sustainability Practices अंतरराष्ट्रीय स्तर की अग्रणी कंपनियों के अनुरूप हैं। 31 मार्च 2026 तक DJBIC Emerging Markets Index में भारत की केवल 25 कंपनियां शामिल हैं, जिनमें वेदांता लिमिटेड और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ही मेटल्स एवं माइनिंग सेक्टर से शामिल भारतीय कंपनियां हैं।

वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) की कंपनी हिंदुस्तान जिंक को S&P Global Corporate Sustainability Assessment 2025 द्वारा मेटल्स और माइनिंग सेक्टर में विश्व की सबसे Sustainable Company का दर्जा भी दिया गया है। साथ ही यह इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स (ICMM) में शामिल होने वाली पहली भारतीय माइनिंग कंपनी है।

कंपनी ने अपना उत्पाद ‘EcoZen’ भी लॉन्च किया है, जो एशिया का पहला Low Carbon Zinc Product है। इसे Renewable Energy के माध्यम से तैयार किया गया है और यह पारंपरिक जिंक की तुलना में 75 प्रतिशत से अधिक कम Carbon Intensity प्रदान करता है। यह ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग (Green Manufacturing) में नए मानक स्थापित कर रहा है।

हिंदुस्तान जिंक एक Certified 3.32x Water Positive Company भी है और कंपनी ने वर्ष 2050 या उससे पहले Net Zero Emission हासिल करने के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है।

Dow Jones Best-in-Class Index में शामिल होने के साथ ही हिंदुस्तान जिंक ने ESG-First Organization के रूप में अपनी वैश्विक पहचान और मजबूत कर ली है। कंपनी यह साबित कर रही है कि जिम्मेदार संसाधन उत्पादन, मजबूत Governance और Innovation के जरिए Sustainable Progress को आगे बढ़ाया जा सकता है।