हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया- ‘पहले ही लगा लिया था जीत का अनुमान’, शेयर की डायरी

गुवाहाटी, 5 मई . असम में इस बार हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा और एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सत्ता में मजबूत वापसी की है. Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले ही इस जीत का अनुमान लगा लिया था.

दरअसल, सीएम सरमा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर डायरी के एक पन्ने की फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है कि बेस्ट 101, बेटर 90+ और वर्स्ट 88+ जैसे आंकड़े दर्ज किए थे. इसके साथ उन्होंने लिखा कि उन्होंने मतदान खत्म होने वाले दिन, यानी 9 अप्रैल को ही चुनाव के संभावित नतीजों का आकलन कर लिया था और उसे लिख भी लिया था.

उन्होंने कहा कि एक महीने बाद जब असली नतीजे सामने आए, तो भाजपा ने उनके सबसे अच्छे अनुमान से भी बेहतर प्रदर्शन किया और एक सीट ज्यादा जीत ली. उन्होंने इसे लेकर खुशी जताई और कहा कि वे इस जनादेश से बेहद अभिभूत हैं.

हिमंता बिस्वा सरमा ने इस जीत को जनता का ‘ऐतिहासिक आशीर्वाद’ बताया और कहा कि यह नतीजे राज्य के लोगों के भरोसे और विकास की राजनीति को दिखाते हैं.

इससे पहले, चुनाव परिणाम आने के दिन, यानी Monday को भी हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर एनडीए की जीत पर खुशी जाहिर की थी. उन्होंने लिखा था कि असम की जनता के आशीर्वाद से एनडीए के 102 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जिसमें भाजपा ने 82 सीटें, एजीपी ने 10 सीटें और बीपीएफ ने 10 सीटें हासिल की हैं. उन्होंने सभी विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि अब हम सब ‘टीम असम’ के रूप में मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगे और ‘विकसित असम’ के लक्ष्य को पूरा करेंगे.

इस जीत को भाजपा और एनडीए के लिए असम में बड़ी Political सफलता माना जा रहा है. हिमंता बिस्वा सरमा की व्यक्तिगत जीत ने भी पार्टी के मनोबल को और मजबूत किया है, जिन्होंने अपनी जालुकबारी सीट पर एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने 89,434 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर न सिर्फ अपनी सीट बरकरार रखी, बल्कि राज्य में अपनी मजबूत पकड़ भी दिखा दी.

पीआईएम/एएस