
सिलीगुड़ी, 21 अगस्त . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Friday को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था, जनकल्याण और प्रशासनिक सुधारों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने राज्य Government द्वारा शुरू की गई चार नई हेल्पलाइन सेवाओं की समीक्षा की और लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की.
गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कटमनी, सिंडिकेट राज, अवैध रोड/टोल टैक्स वसूली और अवैध शराब से जुड़ी शिकायतों के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन व्यवस्था पर चर्चा की गई.
शुरू की गई हेल्पलाइनों में कटमनी के लिए 155334, सिंडिकेट से जुड़ी शिकायतों के लिए 155335, अवैध रोड एवं टोल टैक्स वसूली के लिए 155337 और अवैध शराब की शिकायत के लिए 155339 नंबर जारी किए गए हैं.
शाह ने कहा कि इन चारों टोल-फ्री नंबरों पर जनता सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है और प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि इससे पश्चिम बंगाल की जनता को अवैध वसूली और उगाही के चंगुल से राहत मिलेगी.
गृह मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में कटमनी, सिंडिकेट राज और अवैध वसूली से राज्य की जनता वर्षों तक परेशान रही. उन्होंने दावा किया कि भाजपा Government ऐसे पूरे तंत्र को जड़ से समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है.
बैठक के दौरान राज्य में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों की भी समीक्षा की गई. अमित शाह ने कहा कि पूर्व में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा शिविरों को जन सुविधा केंद्रों में बदला जा रहा है. इसके अलावा चुनावी हिंसा के प्रमुख मामलों की सुनवाई की निगरानी, नशा-मुक्ति अभियान और सीमा पार से पशुओं, हथियारों तथा नकली मुद्रा की तस्करी पर रोक लगाने के लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि ये सभी पहल आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में सुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
अपने दौरे के दौरान अमित शाह ने नई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) पर आधारित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि नई न्याय संहिता में तकनीक और फोरेंसिक के व्यापक उपयोग से न्याय प्रक्रिया को तेज, समयबद्ध और पीड़ित-केंद्रित बनाया गया है.
अमित शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने अपने शासनकाल में सिंडिकेट तंत्र और भय के माहौल को बचाने के लिए इन नए कानूनों को राज्य में लागू नहीं किया था. उन्होंने कहा कि भाजपा Government ने नई न्याय संहिता को लागू कर ‘डर नहीं, विश्वास’ के संकल्प को साकार किया है.
गृह मंत्री ने राज्य की न्यायपालिका, कानून व्यवस्था और Police व्यवस्था से जुड़े लोगों से इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील भी की.
इसके अलावा अमित शाह ने सिलीगुड़ी में नवनिर्मित विधान नगर Police कमिश्नरेट कार्यालय भवन का भी उद्घाटन किया.
–
एएमटी/एमएस
Skip to content