उच्चायुक्त प्रणय वर्मा की पीएम तारिक रहमान से व‍िदाई मुलाकात, भारत-बांग्लादेश सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

ढाका, 25 मई . India में बांग्लादेश के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने India और बांग्लादेश के बीच बहुआयामी सहयोग को और गहरा करने की India की इच्छा को दोहराया है, ताकि दोनों देशों के लोगों को फायदा हो और साझा समृद्धि बढ़े. India के उच्चायोग (बांग्लादेश) ने Sunday को यह जानकारी दी.

उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने 24 मई को बांग्लादेश की Prime Minister तारिक रहमान से व‍िदाई मुलाकात की.

इस मुलाकात के दौरान, रहमान ने भारत-बांग्लादेश संबंधों में वर्मा के योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया और उनके अगले कार्यभार के लिए शुभकामनाएं दीं.

इस बैठक में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भी मौजूद थे.

दोनों पक्षों ने विकास से जुड़ी अपनी-अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर भी थोड़ी चर्चा की.

प्रणय वर्मा को अप्रैल में India के विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से बेल्जियम और यूरोपीय संघ में India के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है.

इस नई जिम्मेदारी के बाद प्रणय वर्मा 27 मई को ढाका छोड़ने वाले हैं. वहीं, पूर्व Union Minister दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में India का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है.

दिनेश त्रिवेदी 2009 से 2019 तक बैरकपुर से Lok Sabha सांसद रहे हैं और इससे पहले कई बार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं.

इस साल की शुरुआत में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने New Delhi में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की थी.

बांग्लादेश के Prime Minister के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर भी इस बैठक में मौजूद थे.

इस बैठक में जयशंकर ने India की यह इच्छा दोहराई कि वह बांग्लादेश की नई Government के साथ रचनात्मक तरीके से जुड़कर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना चाहता है.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों ने संबंधित द्विपक्षीय तंत्रों के जरिए साझेदारी को और गहरा करने के प्रस्तावों पर काम करने पर सहमति जताई. आगे जल्द ही और आधिकारिक बैठकें होने की उम्मीद है. दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए, जो दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं.

इस दौरान विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी मुलाकात की.

एवाई/पीएम