
पुरी, 8 जुलाई . विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा 2026 को लेकर Odisha Government और प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं. हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के पुरी पहुंचने को देखते हुए इस बार भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए Police, आपदा प्रबंधन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार संयुक्त मॉक ड्रिल और अभ्यास किए जा रहे हैं.
पुरी के Police अधीक्षक (एसपी) प्रतीक सिंह ने से बातचीत करते हुए बताया कि रथ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वित रणनीति पर काम किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की आपदा या सुरक्षा चुनौती का तत्काल और प्रभावी तरीके से सामना किया जा सके. इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए Odisha Police की स्पेशल टेक्निकल यूनिट, Odisha डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स, बम निरोधक दस्ते, एंटी-सबोटेज टीम, डॉग स्क्वॉड और फायर सर्विस की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित की गई है. सभी एजेंसियां मिलकर अभ्यास कर रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनका समन्वय बेहतर बना रहे.
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उन सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान कर ली है, जहां भीड़ या अन्य कारणों से विशेष परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. इन स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है. हाल ही में गुंडिचा मंदिर और पुरी रेलवे स्टेशन पर संयुक्त अभ्यास किया गया, जबकि Wednesday को एक प्रमुख होटल और श्री जगन्नाथ मंदिर के आसपास सुरक्षा एजेंसियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया का अभ्यास किया. इन अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी संभावित घटना की स्थिति में सभी एजेंसियां कम से कम समय में प्रभावी प्रतिक्रिया दे सकें. मॉक ड्रिल के दौरान एजेंसियों के रिस्पॉन्स टाइम का भी परीक्षण किया जा रहा है और जहां भी किसी प्रकार की कमी दिखाई देती है, उसे सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि रथ यात्रा जैसे विशाल आयोजन में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद महत्वपूर्ण होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी एजेंसियां अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए लगातार संयुक्त अभ्यास कर रही हैं, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में किसी तरह की परेशानी न आए.
श्रद्धालुओं के लिए संदेश जारी करते हुए एसपी प्रतीक सिंह ने Police और प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रशासन समय-समय पर social media और अन्य आधिकारिक माध्यमों से आवश्यक सूचनाएं, दिशा-निर्देश और एडवाइजरी जारी करता रहेगा. श्रद्धालुओं से आग्रह है कि यात्रा पर आने से पहले और यात्रा के दौरान इन सलाहों का पालन अवश्य करें. रथ यात्रा के दौरान पुरी में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए भीड़ और मौसम को देखते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. पर्याप्त पानी पीना, आवश्यक दवाइयां साथ रखना और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना सभी के लिए जरूरी होगा.
–
Skip to content