
नोएडा, 21 जुलाई . किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान और राजधानी में जारी विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. विशेष रूप से चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा Police ने हाई अलर्ट घोषित करते हुए भारी संख्या में Police बल की तैनाती की है. Monday को छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद Police किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है.
चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा Police ने कई लेयर में बैरिकेडिंग की है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर यातायात को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति को तुरंत संभाला जा सके. बॉर्डर पर एसीपी, संबंधित थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ Police अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. बड़ी संख्या में Policeकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ दिल्ली की ओर पैरामिलिट्री फोर्स को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है.
Police द्वारा बॉर्डर से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है. वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है. इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि को समय रहते रोका जा सके.
अधिकारियों के अनुसार, किसानों के प्रस्तावित आंदोलन और जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. Police की कोशिश है कि दिल्ली और नोएडा के बीच यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे तथा आम लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े. हालांकि सुरक्षा कारणों से कुछ स्थानों पर वाहनों की गति धीमी रहने और हल्के ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिल सकती है.
चिल्ला बॉर्डर पर लगातार Police गश्त की जा रही है और cctv कैमरों के माध्यम से भी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है. वरिष्ठ अधिकारियों को पल-पल की जानकारी दी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त Police बल को भी तैयार रखा गया है.
Police प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सुरक्षा जांच में सहयोग करें और यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी अवश्य लें. प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल राजधानी में जारी प्रदर्शनों और हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए नोएडा-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है. Police और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रहे.
–
पीकेटी/एसके
Skip to content