
नोएडा, 22 जुलाई . किसानों के जंतर-मंतर पहुंचने के आह्वान के मद्देनजर नोएडा और दिल्ली के बीच स्थित सभी प्रमुख बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गौतमबुद्ध नगर Police और दिल्ली Police संयुक्त रूप से लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं.
Tuesday से शुरू हुआ यह अभियान Wednesday को भी जारी रहा, जिसके तहत दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. Police अधिकारियों के अनुसार, किसानों के प्रस्तावित प्रदर्शन और जंतर-मंतर पहुंचने के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. बॉर्डर पर अतिरिक्त Police बल की तैनाती की गई है और आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है.
Police की कोशिश है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे, जबकि आम लोगों को भी कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े. Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा साद मियां खान एवं एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 नोएडा मयंक तिवारी के नेतृत्व में थाना फेस-1 Police और दिल्ली Police की संयुक्त टीम दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगातार निगरानी बनाए हुए है. संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रत्येक संदिग्ध वाहन, दोपहिया, चारपहिया और पैदल आने-जाने वाले लोगों की भी गहन जांच की जा रही है.
Police अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही ऐसे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. बिना वैध दस्तावेज, संदिग्ध नंबर प्लेट, अवैध रूप से संशोधित वाहन तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है, जिससे वाहनों की गति नियंत्रित रखते हुए उनकी जांच की जा सके.
Police टीम आधुनिक उपकरणों के साथ वाहनों की जांच कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों से पूछताछ भी की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि को समय रहते रोका जा सके. Police प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जांच अभियान के दौरान Police का सहयोग करें, आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें.
अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान पूरी तरह एहतियात के तौर पर चलाया जा रहा है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे, यातायात सुचारु रूप से संचालित हो और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content