
New Delhi, 10 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करने पर भाजपा नेताओं ने प्रशंसा की है. सभी ने Prime Minister मोदी का धन्यवाद दिया और खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं.
Prime Minister मोदी के खिलाड़ियों से संवाद पर BJP MP प्रवीण पटेल ने से कहा, “पीएम मोदी लगातार ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से खेल को बढ़ावा देते रहते हैं. हमारे कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों के साथ भी पीएम मोदी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उन्होंने इस बात को कहा था कि ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’. ये वास्तव में एक संदेश है, क्योंकि India युवाओं का देश है. युवा खेलेंगे तो निश्चित रूप से वे देश का नाम बढ़ाएंगे और उनके भी व्यक्तित्व का निर्माण होगा.”
BJP MP ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, “कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने देश का मान बढ़ाया है. स्वर्ण से लेकर रजत और कांस्य पदक जीतकर उन्होंने देश का सिर ऊंचा किया है.”
Rajasthan भाजपा के नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा, “आज बदलता हुआ हिंदुस्तान हर क्षेत्र के अंदर दुनिया का सिरमौर बनता जा रहा है. कॉमनवेल्थ में इस बार जो हमारे भारतीय खिलाड़ी थे, उन्होंने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है. उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे कई अभियान चलाए. आज पीएम मोदी के कार्यकाल से खेल प्रतिभाएं जो गांव में छुपी हुई थीं, इन अभियानों के माध्यम से आगे आईं. आपने देखा होगा, कॉमनवेल्थ के अंदर 70 प्रतिशत वो लोग थे, जो गांव के खेल के मैदान से निकलकर, दुनिया के खेल के मैदान में India का मस्तक ऊंचा किया.”
उन्होंने कहा, “Prime Minister का स्वभाव और कार्यशैली निश्चित तौर पर लोगों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देती है. उनका संवाद खिलाड़ियों में नई जीवंतता के साथ अगले कदम एशियाड की तरफ और उससे आगे ओलंपिक की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. Prime Minister मोदी ने जिस तरह खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है, उसके लिए जितना धन्यवाद और साधुवाद दिया जाए कम है.”
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा, “India के खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा आई है. लंबे समय के प्रयास के बाद और हमारे देश के Prime Minister Narendra Modi जी के उत्साहवर्धक व्यवहार के कारण लोगों में जीतने की ललक हुई है. हर खेल में हमारे खिलाड़ी ओलंपिक और एशियाड जैसे आयोजनों में जीत हासिल करने का काम करते हैं. हम उन्हें बहुत-बहुत बधाई देना चाहते हैं और Prime Minister मोदी को साधुवाद देना चाहते हैं, जिनके प्रयास से खिलाड़ियों में भी नई जान आई.”
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा, “खेलो इंडिया के माध्यम से, फिट इंडिया के माध्यम से Prime Minister Narendra Modi ने लगातार युवाओं से आह्वान किया है कि खेलना कितना आवश्यक है, फिट रहना कितना आवश्यक है. चाहे कॉमनवेल्थ हो, ओलिंपिक हो, आज वैश्विक पटल पर वैश्विक मंच पर India के खिलाड़ी बहुत अच्छा कर रहे हैं. तो मुझे लगता है कि ये उत्साहवर्धन करना ये ऊर्जा देता है, ये उत्साह देता है.”
–
डीसीएच/
Skip to content