
jaipur, 2 अगस्त . स्वतंत्रता दिवस से पहले Rajasthan Police को बड़ी सफलता मिली है. Police ने भारत-Pakistan सीमा के पास नशे और विदेशी हथियारों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया.
ऑपरेशन शॉक वेव के तहत Police ने बीकानेर के खाजूवाला इलाके में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास करीब 10 किलो अफगानिस्तान की हेरोइन बरामद की. इसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए बताई गई है. इसके साथ ही 11 विदेशी पिस्तौल, 22 मैगजीन, 100 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.
बीकानेर में हुई इस कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से बहुत अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस साल 15 अगस्त को Rajasthan का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में होगा.
Chief Minister भजन लाल शर्मा इस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.
इस बड़े कार्यक्रम को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और Police पूरी सतर्कता बरत रही है.
Police ने वीरेंद्र नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह सामान Pakistan की तरफ से ड्रोन के जरिए सीमा पार गिराया गया था. वह इसे लेने और आगे सप्लाई करने के लिए वहां पहुंचा था.
Police ने बताया कि जांच के दौरान इस तस्करी गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगों की भी पहचान हो चुकी है.
वरिष्ठ Police अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई से Rajasthan में सीमा पार से की जा रही एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया. इस ऑपरेशन की निगरानी बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा ने की.
एसपी मृदुल कच्छावा के अनुसार, जिला स्पेशल टीम और खाजूवाला Police ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चक 6 बीडी रोड के पास 32 हेड क्षेत्र में आरोपी को मोटरसाइकिल पर जाते समय पकड़ा. उसके पास से हेरोइन और हथियार बरामद किए गए.
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ड्रोन से गिराए गए इस सामान को दूसरी जगह ले जाने की तैयारी में था.
बरामद सामान में 10 किलो हेरोइन, तुर्की की बनी 2 जिगाना पिस्तौल, 4 ग्लॉक पिस्तौल, 5 स्टार मार्क .30 बोर पिस्तौल, 22 मैगजीन और 100 जिंदा कारतूस शामिल हैं.
Police के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए है. इसका अनुमान प्रति किलो करीब 5 करोड़ रुपए के हिसाब से लगाया गया है.
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि खुफिया एजेंसियों ने पहले ही Police को सूचना दी थी कि 15 अगस्त से पहले ड्रोन के जरिए India में नशा और हथियार भेजने की कोशिश हो सकती है. इसी सूचना के आधार पर आईजी ओमप्रकाश की निगरानी में ऑपरेशन शॉक वेव शुरू किया गया.
गिरफ्तारी के बाद Police पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है. इसमें सीमा पार के संबंधों और सामान लेने व आगे पहुंचाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है.
Police ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content