
New Delhi, 28 अप्रैल . एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और क्राइम ब्रांच दिल्ली की संयुक्त टीम ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए Police ने 20,000 रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया और उसके पास से हेरोइन बरामद की.
Police के अनुसार, आरोपी को वाहन सहित पकड़ा गया, जिसमें से शुरुआती जांच में 100 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई. आगे की जांच और तलाशी के बाद इस मामले में कुल 612 ग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी है. इस ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
जांच एजेंसियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में सक्रिय एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का मुख्य सप्लायर था और लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल था. वह शहर में अलग-अलग इलाकों में ड्रग सप्लाई करने के लिए वाहन का इस्तेमाल करता था, जिसे अब Police ने जब्त कर लिया है.
इस पूरे ऑपरेशन को इंस्पेक्टर विकास पन्नू के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. कार्रवाई का संचालन एसीपी कुलदीप यादव के निर्देशन में हुआ, जबकि पूरी टीम पर क्राइम ब्रांच और एएनटीएफ के डीसीपी राहुल अलवाल की निगरानी रही. Police अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता मिली.
Police अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह ड्रग सप्लाई किन-किन राज्यों तक फैली हुई थी. शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह एक संगठित गिरोह है, जो लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग माध्यमों से नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था.
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और Police को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक भी जल्द पहुंचा जा सकेगा.
–
एसएचके/एबीएम
Skip to content