धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राष्ट्रपति भवन में सम्मान लेते समय भावुक हुईं हेमा मालिनी

New Delhi, 25 मई . देश की राजधानी दिल्ली स्थित President भवन में Monday को भारतीय सिनेमा की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया. इस कड़ी में दिवंगत Actor धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह अवॉर्ड उनकी पत्नी, Actress और BJP MP हेमा मालिनी ने ग्रहण किया. President द्रौपदी मुर्मू से अवॉर्ड ग्रहण करते वक्त वह और उनकी बेटी अहाना देओल भावुक नजर आईं.

पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान होता है.

कार्यक्रम के दौरान जब हेमा मालिनी मंच की ओर बढ़ीं, तो वहां मौजूद लोगों के लिए वह पल बेहद भावुक बन गया. पति की ओर से सम्मान ग्रहण करते समय उनके चेहरे पर गर्व और दर्द दोनों नजर आ रहे थे. अवॉर्ड लेते वक्त वह खुद को संभालती हुई नजर आईं.

गौरतलब है कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था. उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.

समारोह में बंगाली सिनेमा के दिग्गज Actor प्रोसेनजीत चटर्जी को भी सम्मानित किया गया. उन्हें भारतीय सिनेमा में लंबे समय तक दिए गए योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया. President द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें कला के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया.

पद्म श्री अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर प्रोसेनजीत चटर्जी ने से बात करते हुए कहा, “मैं आज बहुत खुश हूं. एक एक्टर के तौर पर मेरा फिल्मी करियर 40 साल से ज्यादा का रहा है, और इस सफर में मैंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. मैं इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता.”

इनके अलावा, President द्रौपदी मुर्मु ने कला के क्षेत्र में पीयूष पांडेय को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित किया. भारतीय विज्ञापन जगत के अग्रणी हस्ताक्षरों में शामिल पीयूष पांडेय ने भारतीय विज्ञापन को वैश्विक पहचान दिलाई. उन्होंने ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ समेत 100 से ज्यादा विज्ञापनों को तैयार किया.

पीके/एबीएम