
New Delhi, 22 अप्रैल . आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की बल्लेबाजी का मध्यक्रम विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के आसपास सिमटा हुआ है. क्लासेन ने सीजन में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और नियमित रूप से रन बनाते हुए टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है. Tuesday को हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में क्लासेन ने 13 गेंदों पर 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली. Mumbai क्रिकेट के दिग्गज आदित्य तारे ने हेनरिक क्लासेन की तारीफ की है.
स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर जियोस्टार एक्सपर्ट आदित्य तारे ने कहा, “हेनरिक क्लासेन ने फिर से बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. इस सीजन में उन्होंने जितनी भी पारियां खेली हैं, उनमें से ज्यादातर में 30 से अधिक रन बनाए हैं. दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उनके पास ज्यादा समय नहीं था, लेकिन फिर भी 13 गेंदों पर 37 रन की पारी उनके बल्ले से आई. यह पारी कमाल की थी और असरदार थी.”
तारे ने कहा, “क्लासेन ने अपनी क्लास दिखाई. अगर वह बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो वह पारी के आखिर तक बल्लेबाजी कर सकते हैं. जब वह डेथ ओवरों में आते हैं, तब भी उनमें मैच को विपक्षी टीम से छीन लेने की काबिलियत होती है. अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की बैटिंग इकाई एसआरएच की मदद करती है. जब वे हिट करना शुरू करते हैं, तो गेंदबाज कुछ समझ नहीं पाते. यह बल्लेबाजी क्रम लीग की सर्वश्रेष्ठ में से एक है.”
हेनरिक क्लासेन ने अपनी दमदार और स्थिति की अनुकूल बल्लेबाजी से एसआरएच की खतरनाक बल्लेबाजी में गहराई पैदा की है. सीजन के 7 मैचों की 7 पारियों में 53.33 की औसत और 153.11 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 22 चौके आए हैं.
–
पीएके
Skip to content