महाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश, पालघर में सभी स्कूल बंद

Mumbai , 2 जुलाई . Mumbai समेत Maharashtra के कई जिलों में बीते कुछ घंटों में भारी बारिश देखने को मिली है. कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से पालघर जिले के लिए Thursday को रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद एहतियातन 2 जुलाई को जिले के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

Mumbai शहर के कुछ हिस्सों में Thursday सुबह जोरदार बारिश हुई. इससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया. बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, Mumbai में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है, जिसमें कई इलाकों में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. बीएमसी के अनुसार, 1 जुलाई की सुबह 8 बजे से 2 जुलाई की सुबह 6 बजे के बीच Mumbai शहर में 134 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी उपनगरों में 164 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 149 मिमी बारिश दर्ज की गई.

उधर, पालघर जिले के वसई-विरार, नालासोपारा और अन्य क्षेत्रों में Wednesday रात से लगातार तेज बारिश हो रही है. Thursday सुबह भी आसमान में घने काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा. रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पूरे जिले में सभी स्कूल रखे गए हैं. प्रशासन ने लोगों से जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है.

नालासोपारा में Thursday सुबह करीब 6:45 बजे तेज बारिश शुरू हुई. बारिश के बावजूद सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही और लोग छतरियों के सहारे अपने-अपने कार्यस्थलों की ओर जाते दिखाई दिए.

हालांकि, लगातार बारिश के कारण नालासोपारा पूर्व की कई सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है. जलभराव के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है.

डीसीएच/