
Mumbai , 2 जुलाई . Mumbai शहर और आसपास के इलाकों में लगातार तीसरे दिन बारिश हुई है. इससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने Mumbai और उसके उपनगरों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है.
शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया. बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, 1 जुलाई को सुबह 8 बजे से 2 जुलाई को सुबह 6 बजे तक Mumbai शहर में 134 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 164 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 149 मिमी वर्षा दर्ज की गई.
बीएमसी के अनुसार, पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक बारिश मुलुंड स्थित मिठा नगर पालिका स्कूल इलाके में 218.6 मिमी दर्ज की गई. इसके अलावा एस वार्ड कार्यालय इलाके में 212 मिमी, पवई के पासपोली नगर पालिका स्कूल इलाके में 208.4 मिमी, गावनपाड़ा फायर स्टेशन क्षेत्र में 205.8 मिमी और मानखुर्द फायर स्टेशन क्षेत्र में 200 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.
पश्चिमी उपनगरों में सांताक्रूज सबसे अधिक प्रभावित रहा. यहां एसडब्ल्यूएम सांताक्रूज वर्कशॉप में 216 मिमी और नारियलवाड़ी स्कूल में 214.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, अंधेरी फायर स्टेशन में 204 मिमी, कूपर अस्पताल में 193.2 मिमी और के-वेस्ट वार्ड कार्यालय में 192.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
Mumbai शहर क्षेत्र में जी-साउथ वार्ड कार्यालय में 187.8 मिमी, एफ-साउथ वार्ड कार्यालय में 179 मिमी, एफ-नॉर्थ वार्ड कार्यालय में 175 मिमी, वडाला स्थित बी. नाडकर्णी पार्क नगर पालिका स्कूल में 173.6 मिमी और वर्ली के आदर्श नगर स्कूल में 172.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.
लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही, जबकि कुछ स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ. प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.
इससे पहले भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने Mumbai शहर और उपनगर क्षेत्र के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने, 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी. मौसम विभाग ने लोगों से जरूरी सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की थी.
–
डीसीएच/
Skip to content