अफगानिस्तान: बारिश और बाढ़ से भारी तबाही, 10 की मौत और 645 घर क्षतिग्रस्त

काबुल, 25 जुलाई . अफगानिस्तान में मूसलाधार बारिश और उससे जुड़ी प्राकृतिक आपदाओं ने व्यापक तबाही मचाई है. पिछले 48 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में आई अचानक बाढ़, भूस्खलन, तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए.

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के उप प्रवक्ता ताज मोहम्मद हेमत के हवाले से सिन्हुआ ने Saturday को बताया कि ये घटनाएं देश के 14 प्रांतों में घटीं.

उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश से 645 मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इसके अलावा करीब 4,000 एकड़ कृषि भूमि बाढ़ में बह गई है, जबकि ग्रामीण इलाकों की लगभग 40 किलोमीटर लंबी सड़कें भी नष्ट हो गईं. इससे स्थानीय लोगों की आजीविका और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है.

एनडीएमए प्रकाशन के निदेशक मोहम्मद यूसुफ हमद ने Friday से Saturday तक का यानी 24 घंटों का हाल बताया. उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.

उन्होंने कहा कि कई प्रांतों में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और लोगों को भारी जनधन हानि उठानी पड़ी है. प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, 131 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 332 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसके अलावा 4,010 एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर खड़ी फसलें भी बाढ़ में तबाह हो गई हैं.

बाढ़ प्रभावित लोगों ने Government और मानवीय सहायता संगठनों से तत्काल राहत पहुंचाने की अपील की है. उनका कहना है कि बाढ़ ने उनके घर और खेती पूरी तरह बर्बाद कर दी है, जिससे उनके पास जीवनयापन का कोई साधन नहीं बचा है. प्रभावित परिवारों ने जल्द से जल्द भोजन, अस्थायी आश्रय और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है.

इससे पहले Monday को पूर्वी नूरिस्तान प्रांत में भी भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे.

अफगानिस्तान के मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के 34 में से 21 प्रांतों में और बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

केआर/