
New Delhi, 26 मई . इस वक्त देशभर में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. कई जगहों पर हीट-वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है. भीष्ण गर्मी के बीच, दिल्ली Government में मंत्री पंकज सिंह ने से बातचीत में शासन की तैयारियों के बारे में बारे में बताया.
मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इस वक्त तापमान में काफी ज्यादा वृद्धि हो गई है. लोगों को चाहिए कि वे धूप में न निकलें. लोग ज्यादा पैदल चलने की कोशिश न करें.
चंडीगढ़ के आईएमडी वैज्ञानिक शिविंदर सिंह ने से बताया कि अगले दो दिनों तक हमारे क्षेत्र में लू की स्थिति बनी रहेगी. इसमें पंजाब, Haryana और चंडीगढ़ शामिल हैं. 28 तारीख के बाद पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ नमी के प्रभाव के कारण, हमें बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि इस साल लू वाले दिनों की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है.
Rajasthan में भी नौतपा के दौरान भीषण लू का प्रकोप है. धौलपुर में सड़कें और बाजार सुनसान पड़े हैं, रात का तापमान भी बढ़ रहा है. एक शख्स ने कहा कि धौलपुर में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है. 47-48 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जा रहा है. गर्मी से लोगों की स्थिति काफी गंभीर है.
बिहार में भी गर्मी का प्रकोप है. भीषण गर्मी को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 8वीं तक के सभी स्कूलों को 31 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है, जबकि छात्रों की सुरक्षा के लिए कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं केवल सुबह 11 बजे तक ही चलेंगी.
Patna के मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने कहा कि आज भी पूरे राज्य में लू की चेतावनी जारी की गई है. विशेष रूप से कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर और अरवल जैसे जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है.
यूपी में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं. प्रयागराज के प्रखन ने कहा, “जरा हालात तो देखिए, हम अपने चेहरे रुमाल से ढके हुए हैं, ओआरएस के पैकेट साथ रखते हैं और चलते-फिरते पानी पी रहे हैं. पेड़ों की कमी से और भी ज्यादा परेशानी हो रही है. अगर सड़क के किनारे और पेड़ होते, तो शायद लोगों को इस गर्मी में इतनी तकलीफ नहीं होती.”
–
एसडी/एएस
Skip to content