राहुल गांधी से जुड़े मामले पर जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

जबलपुर, 25 जून . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार पर की गई टिप्पणी के खिलाफ जबलपुर उच्च न्यायालय में दायर मानहानि याचिका पर Thursday को सुनवाई होनी है.

कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान पनामा पेपर मामले में तत्कालीन Chief Minister शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया था, जिस पर कार्तिकेय ने Bhopal स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में परिवार दायर किया था. इस पर समन जारी किया गया था और बाद में राहुल गांधी के अधिवक्ता जबलपुर उच्च न्यायालय पहुंचे.

राहुल गांधी की ओर से समन रद्द करने की याचिका में मांग की गई थी. इस मामले पर Thursday को सुनवाई होनी है, जिसमें राहुल गांधी की ओर से विवेक कृष्ण तंखा, अजय गुप्ता, राजीव मिश्रा और ऐश्वर्या साहू पक्ष रखेंगे, जबकि कार्तिकेय चौहान की ओर से अधिवक्ता संकल्प कोचर अपनी दलील पेश करेंगे.

इस मामले पर राहुल गांधी की ओर से अपने बयान पर खेद व्यक्त किया गया और कहा गया कि गलती से उनके द्वारा शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय का नाम लिया गया है. इस पर न्यायालय ने कार्तिकेय सिंह चौहान से जवाब तलब किया है.

एसएनपी/डीकेपी