अलीगढ़ में हेड कांस्टेबल के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

अलीगढ़, 19 मई . उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक हेड constable के बेटे ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के सामने आने के बाद Police विभाग में हड़कंप मच गया.

घटना थाना क्वार्सी क्षेत्र के चंद्र सिटी इलाके की है, जहां 22 वर्षीय युवक विशेष कुमार का शव घर में मिला. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि विशेष कुमार ने अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली.

जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर ही मौजूद थे. तभी गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां विशेष कुमार लहूलुहान हालत में पड़ा मिला. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक के पिता, जो Police विभाग में हेड constable हैं, उन्होंने बताया कि उनका बेटा एक लड़की को लेकर मानसिक तनाव में था. उन्होंने आशंका जताई कि इसी डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. बताया जा रहा है कि लड़की जनपद गुन्नौर की रहने वाली है. हालांकि, परिवार के सदस्य लड़की से अनजान हैं.

परिजनों के मुताबिक, विशेष कुमार की फोन पर उस लड़की से बातचीत होती थी. Police इस एंगल समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.

सूचना मिलने पर क्वार्सी थाने की Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. Police का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, इस घटना को लेकर डीएसपी अलीगढ़ सर्वम सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद Police मौके पर पहुंची और अवैध असलहे को कब्जे में ले लिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पूछताछ में मृतक के मानसिक तनाव में होने की जानकारी सामने आ रही है. Police सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

एएमटी/डीकेटी