‘सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा’, भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

New Delhi, 19 मई . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर दुख जताया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने भुवन चंद्र खंडूरी के साथ मुलाकात की पुरानी फोटो भी शेयर की.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. सशस्त्र बलों से लेकर Political जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा.”

उन्होंने आगे लिखा, ”उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो Chief Minister के रूप में उनके कार्यकाल में भी साफ तौर पर दिखा. Union Minister के रूप में भी उनका कार्यकाल हर किसी को प्रेरित करने वाला है. देशभर में कनेक्टिविटी की बेहतरी के लिए उन्होंने निरंतर अथक प्रयास किए. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं.”

Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. उनका सम्पूर्ण जीवन देश, समाज और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.”

Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, ”उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सुशासन के प्रतीक उनके व्यक्तित्व ने सेना से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उच्च आदर्श स्थापित किए. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें.”

पौड़ी गढ़वाल से BJP MP अनिल बलूनी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister , पूर्व Union Minister एवं मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. उनका निधन उत्तराखंड एवं राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, ईमानदार राजनीति एवं उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया. अपनी सादगी, कर्मनिष्ठा एवं सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से उन्होंने सार्वजनिक जीवन में एक आदर्श स्थापित किया. उत्तराखंड राज्य के निर्माण एवं विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. भगवान बद्रीविशाल से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस असह्य दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

एसके/एबीएम