हिमाचल प्रदेश से एनसीआर तक फैला चरस तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, दिल्ली पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

New Delhi, 8 मई . दिल्ली Police ने Himachal Pradesh से एनसीआर क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली मलाणा चरस की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कुल 480.4 ग्राम चरस जब्त की गई.

हिमाचल से एनसीआर तक फैला चरस तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, दिल्ली Police ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई थाना गाजीपुर में दर्ज First Information Report के आधार पर की गई. Police ने आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 7 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

पूर्वी जिला Police की स्पेशल स्टाफ टीम नशा तस्करों पर लगातार नजर रख रही थी. इसी क्रम में 9 अप्रैल को Police टीम गाजीपुर इलाके के गांव गढ़ौली स्थित शर्मानाथ बांध के पास गश्त कर रही थी. तभी दो युवक Police को देखकर बचने की कोशिश करने लगे. शक होने पर Police ने उन्हें पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 115 ग्राम चरस बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम जैन और राहुल कुमार के रूप में हुई. पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान Police को पूरे नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिली.

जांच के आधार पर 18 अप्रैल को Police ने आरोपी विशाल भारद्वाज को गिरफ्तार किया. उसके पास से 101.4 ग्राम चरस बरामद हुई, जबकि गुरुग्राम स्थित उसके ठिकाने से 264 ग्राम और चरस जब्त की गई.

Police जांच में खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क का मुख्य सप्लायर Himachal Pradesh के कुल्लू जिले के मलाणा गांव का रहने वाला उर्मेश था, जिसे Police टीम ने Himachal Pradesh में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. इस खुफिया जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए Police ने Himachal Pradesh में एक ‘आउट-स्टेशन ऑपरेशन’ (बाहरी क्षेत्र में कार्रवाई) को अंजाम दिया और चरस की आपूर्ति करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जांच में ‘हरदीप’ की भूमिका भी सामने आई, जो मलाणा से दिल्ली तक चरस की खेप पहुंचाने वाले ‘कूरियर’ के रूप में काम करता था.

हरदीप पहले से ही एनडीपीएस के एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में था और अब इस मौजूदा मामले में भी उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप, Police ने इस अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों के सिंडिकेट के खरीद और वितरण, दोनों ही चैनलों का भंडाफोड़ करते हुए उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने और इसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए आगे की जांच अभी भी जारी है.

डीसीएच/