
New Delhi, 7 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi Friday सुबह अपने आवास पर एनडीए के सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात करेंगे. इस बैठक के लिए सांसद बसों में सवार होकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विनोद तावड़े के आवास से Prime Minister आवास की ओर रवाना हुए. इस दौरान सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और काकोली घोष भी मौजूद रहीं.
Prime Minister आवास पर होने वाली नाश्ते की बैठक को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि बैठक में संसद के कामकाज पर चर्चा हो सकती है. उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार सदन नहीं चलने दे रहा है और यह मुद्दा बैठक में उठने की संभावना है. आठवले ने कहा कि वे इस बैठक में Maharashtra से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को भी मजबूती से उठाएंगे.
सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, “मैंने पहले कभी ऐसी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है. यह पहली बार है जब हम एनडीए का हिस्सा बने हैं. इसलिए हमारे सभी सांसद जा रहे हैं. यह हमारे लिए एक नया अनुभव होगा.”
वहीं सांसद काकोली घोष ने Prime Minister आवास जाते समय कहा, “मैं आभारी हूं कि उन्होंने हमें इस बैठक के लिए बुलाया है.”
सूत्रों के मुताबिक, संसद के आगामी सत्र से पहले बुलाई गई यह बैठक एनडीए में शामिल सांसदों के साथ परिचय और बातचीत का मौका होगी. इसमें संसदीय प्रक्रियाओं, सांसदों की जिम्मेदारियों और आगामी सत्र के लिए Government की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है.
साथ ही बैठक में संसद का सुचारू रूप से संचालन कैसे हो और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से कैसे उठाया जाए. इस पर भी बातचीत हो सकती है. यह बैठक नए सांसदों के लिए मार्गदर्शन और संवाद का एक अहम अवसर मानी जा रही है.
–
Skip to content